फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   on demand supply of liquor in dry area

ड्राई एरिया में शराब की ऑन डिमांड सप्लाई

Thu, 06 Apr 2017 03:09 PM IST
राजीव अग्रवाल, अमर उजाला मथुरा/ वृंदावन
राजीव अग्रवाल, अमर उजाला मथुरा/ वृंदावन Updated Thu, 06 Apr 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
on demand supply of liquor in dry area
शराब - फोटो : Getty
धर्मनगरी में नशे का कारोबार खूब हो रहा है। नगर पालिका वृंदावन क्षेत्र ड्राई एरिया घोषित है, बावजूद इसके शराब पहुंच रही है। हालांकि वृंदावन शहर में कोई शराब की दुकान नहीं है लेकिन अवैध रूप से खूब बिक्री की जा रही है। ऑनडिमांड शराब की सप्लाई होती है। नशे इस कारोबार को संरक्षण देने का आरोप पुलिस पर भी है। साधू संत भी कई दफा इस मुद्दे को उठा चुके हैं लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।   
विज्ञापन


वृंदावन शहर का जो भी इलाका नगरपालिका क्षेत्र में आता है वहां शराब की दुकानें नहीं खोली जा सकतीं। यह एरिया ड्राई जोन में आता है। लेकिन शहर के आसपास वाली दुकानों से भी शराब खूब पहुंच रही है। अवैध रूप से भी बिक्री हो रही है। एक ऐसा नेटवर्क है कि आन डिमांड शराब उपलब्ध करा दी जाती है। पिछले दिनों संतों ने भी पुलिस और प्रशासन को इसकी जानकारी दी थी। प्रशासन ने चेकिंग भी कराई लेकिन एक दो दिन बाद सब खामोश हो गए। देवमुरारी बापू ने अफसरों से भी इस मुद्दे को लेकर मुलाकात की थी।  
विज्ञापन



केस वन: सुनरख में छह शिखर मंदिर से कुछ ही दूरी पर अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानें हैं। इन दुकानों पर सुबह से लेकर रात तक भीड़ जुटी रहती है। मंदिर के दर्शन को आने वाले भक्तों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। दुकानें खोले जाने पर साधू-संतो ने विरोध जताया था पर प्रशासन ने इनकी बात पर ध्यान नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दो: मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित वनचेतना केंद्र के सामने शराब की दुकानें खुली हुई हैं। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र में आने वाली शराब की दुकानों के खुलने से देश-विदेश से आने वाले भक्तों की भावना आहत होती है लेकिन प्रशासन की रुचि के चलते इन दुकानों को खोला गया है।

केस तीन: पानीगांव, आट्स, परखम गूजर और छटीकरा में शराब व बीयर की शॉप हैं। यह सभी दुकानें वृंदावन के अंतर्गत आती हैं। रिहायशी इलाकों में खोली गई दुकानों के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार इन दुकानों को हटवाने के लिए आवाज बुलंद की लेकिन सभी की आवाज प्रशासन ने बंद कर दी।

- गांव तेहरा के अनिल राजपूत ने कहा कि शराब की दुकानें खुलते वक्त विरोध किया गया। प्रशासन ने किसी की नहीं सुनी। आखिर में दुकानें खोल दी गईं। वृंदावन ड्राई एरिया के चलते यहां आने वाले भक्तों की भावना आहत होती है।

- परखम गूजर के दिनेश गुर्जर का कहना है कि ड्राई एरिया के चलते शराब की दुकानें पहले नहीं थीं। बीते पांच सालों में इन दुकानों को खोल दिया गया है। इन दुकानों के खुलने से बांकेबिहारी की नगरी की छवि खराब हो रही है।


ड्राई एरिया में शराब की खुली दुकानों की जांच कराई जाएगी। अगर ऐसा पाया जाता है कि इन दुकानों को तत्काल बंद कराया जाएगा।
- रविंद्र कुमार
एडीएम (वित्त एवं राजस्व)

मंदिर-मस्जिद और स्कूलों के समीप शराब की दुकानों की शिकायत मिलेगी तो उन्हें तत्काल हटवाया जाएगा। किसी कीमत पर इन शराब की दुकानों को नहीं चलने दिया जाएगा।
- चंद्रशेखर
सहायक आबकारी आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed