फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   old man was killed by crushing his head who had gone to graze goats on Mount Giriraj In Mathura

Mathura News: गिरिराज पर्वत पर बकरी चराने गए वृद्ध की सिर कुचलकर हत्या, हाथ-पैर पर भी किए गए थे वार

Tue, 11 Jul 2023 10:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Jul 2023 10:59 PM IST
सार

मथुरा में गिरिराज पर्वत पर बकरी चराने गए वृद्ध की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उसके हाथ-पैर पर भी वार किए गए थे। शव देखकर परिजन बिलख पड़े। 

विज्ञापन
old man was killed by crushing his head who had gone to graze goats on Mount Giriraj In Mathura
मंगल की फाइल फोटो, मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में गिरिराज पर्वत पर भेड़-बकरी चराने गए वृद्ध की शिलाओं से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार रात की है। परिजनों को मंगलवार सुबह घटना का पता चला। एसएसपी शैलेश पांडेय ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके साथ ही फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन


घटना गोवर्धन थाना क्षेत्र के आन्यौर गांव की है। गांव निवासी मंगल (63) सोमवार को भेड़-बकरी चराने गिरिराज पर्वत पर गए थे। देर रात तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन रात तक कोई सुराग नहीं लगा मंगलवार सुबह मृतक का बेटा पोहपी परिजनों और अन्य ग्रामीणों के साथ गिरिराज पर्वत पर पिता को खोजने निकला। इसी दौरान शिलाओं के बीच एक शव दिखाई दिया। शिलाएं हटाकर देखा तो शव मंगल सिंह का था। सिर, हाथ-पैर पर शिलाओं से वार किए गए थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- बेटी का प्रेम नहीं मंजूर: पिता-भाई ने मिलकर घोंट दिया गला...फिर लाश को ऐसे लगाया ठिकाने, पुलिस भी रह गई हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन, सीओ राम मोहन शर्मा, इंस्पेक्टर क्राइम देवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। उधर, परिजनों का कहना है कि उनके पिता की किसी से रंजिश नहीं थी।


यह भी पढ़ेंः- प्रेम करने पर दर्दनाक मौत: पुलिस वाले भाइयों का बहन पर ऐसा जुल्म, सुनकर सिहर गए लोग; प्रेमी ने किए कई खुलासे

बेटी को शादी की का सपना रह गया अधूरा

पिता भेड़ बकरी चराकर तो बेटे रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। पिता को आजीविका के साथ बेटी की शादी की चिंता भी खाए जा रही थी। परिचितों से अक्सर पूछते रहते थे कि कोई अच्छा सा लड़का बताना मेरी बेटी के लिए, लेकिन उनकी मौत के साथ ही यह सपना बिखर गया। परिजन को जब उनकी हत्या की जानकारी मिली तो उन पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। 

यह भी पढ़ेंः- महिला दरोगा का दर्द: साहब! अब बर्दाश्त नहीं होता...एसीपी के सामने फूट-फूटकर रोई, बताई थानेदार की शर्मनाक करतूत

तीन बेटे पोहपी, लड्डू और देवो कभी अपने आंसू पोंछते तो कभी बहन और मां को चुप कराते। जिम्मेदारियों का बोझ उनके चेहरों पर साफ छलक रहा था। पोहपी ने रोते हुए कहा कि गिरिराजजी के भरोसे हैं हम। पिता भेड़ बकरी चराते हुए, रिक्शा भी चलाते थे। बहन के सर पर हाथ रखकर आंसू पोंछते हुए बोले, चिंता मत कर अब हम तीनों तेरे पिता समान ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed