फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Old man's body found in mud

Mathura News: कीचड़ में मिला वृद्ध का शव, पुलिस जांच में जुटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Old man's body found in mud
गोवर्धन। जतीपुरा मार्ग स्थित कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध का शव कीचड़ में पड़ा मिला। मृतक की शिनाख्त जतीपुरा निवासी राम प्रसाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह जतीपुरा मार्ग स्थित राधा गार्डन कॉलोनी के पीछे नंद विहार कॉलोनी में वृद्ध (60 वर्ष) अर्द्धनग्न अवस्था में कीचड़ में पड़ा मिला।
मृतक के शव को देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। शव की सूचना पर थानाध्यक्ष नितिन कसाना, कस्बा चौकी प्रभारी प्रेम नारायण शर्मा मौके पर पहुंचे। मृतक की शिनाख्त कन्हैया ने राम प्रसाद (60) पुत्र उदल सिंह निवासी जतीपुरा के रूप में की। मृतक की जेब में पानी की बोतलों के ढक्कन व 40 रूपये पुलिस को बरामद हुए। मृतक के नाती कन्हैया ने बताया बाबा राम प्रसाद मानसिक बीमार थे, वह काफी दिनों से भरतपुर के अपना घर आश्रम में रह रहे थे। एक सप्ताह पहले उन्हे घर लेकर आए थे। शुक्रवार को घर से निकल गए थे। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया वृद्ध का शव कीचड़ से बरामद किया गया। पंचनामा भर परिजन के सुपुर्द कर दिया है। परिजन ने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed