फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   old man quarrel after fight with brother

वाच टावर पर चढ़े वृद्ध ने किया हंगामा

Tue, 22 Nov 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Tue, 22 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
old man quarrel after fight with brother
वाच टावर पर चढ़े वृद्ध ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
नगर के प्राचीन मीराबाई मंदिर के स्वामित्व को लेकर दो भाई वृद्धावस्था में आमने सामने आ गए। इनमें से एक इतना व्यथित हुआ कि लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए मंगलवार की सुबह नगर पालिका के वाच टावर की छत पर चढ़ गया। वृद्ध को उतारने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस ने दोनों भाईयों का शांति भंग में चालान कर दिया है। 
विज्ञापन


मीराबाई मंदिर के सेवायत प्रबल प्रताप सिंह मंगलवार की सुबह नगर पालिका पहुंचे और वाच टावर की छत पर पहुंच गए। यहां से उन्होेंने लोगाें का ध्यान अपनी ओर करने के लिए इधर-उधर घूमना शुरू कर दिया और कूदने की धमकी दी। अनहोनी के डर से लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर भारी पुलिस बल नगर पालिका पहुंच गया। 
विज्ञापन


यहां पुलिस ने पहले प्रबल प्रताप सिंह को मनाने का प्रयास किया। इसी बीच कुछ जवान पीछे से छत पर पहुंच गए। पुलिस ने प्रबल प्रताप सिंह को हिरासत में ले लिया और छत से नीचे उतार लाए। पुुलिस ने प्रबल प्रताप सिंह और उनके भाई प्रद्युमभन प्रताप सिंह का शांति भंग में चालान कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि नगर के प्राचीन मीराबाई मंदिर के स्वामित्व को लेकर प्रद्युमभन प्रताप सिंह और प्रबल प्रताप सिंह में विवाद है। प्रबल प्रताप का कहना है कि वे परिवार के साथ वृंदावन से बाहर रहते हैं और मंदिर की देखरेख के साथ सेवा प्रद्युमभन प्रताप करते हैं। प्रबल प्रताप सिंह के अनुसार वे जब भी मंदिर में प्रवेश करते हैं तो प्रद्युमभन उन्हें मंदिर में घुसने नहीं देते। इसे लेकर उनका अपने भाई से अक्सर विवाद रहा है। कई बार पंचायत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। 


प्रबल ने कहा कि प्रद्युमभन अपनी बहनों को भी मंदिर में नहीं आने देते और उनके साथ भी मारपीट करते हैं। इधर प्रद्युमभन प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि उनके भाई प्रबल प्रताप सिंह झगड़ालू हैं, जब भी मंदिर में आते हैं यहां की मर्यादा और शांति को नुकसान पहुंचाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed