फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Old couple sleeping in temple beaten to death

Mathura News: मंदिर में सोए वृद्ध दंपती की पीट-पीटकर हत्या

Thu, 17 Aug 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Thu, 17 Aug 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Old couple sleeping in temple beaten to death
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के रामपुर मुडे़सी गांव में सोमवार रात खेत पर बने मंदिर में सो रहे 75 वर्षीय दंपती की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। वारदात स्थल का मौका मुआयना करने के बाद पुलिस करीबियों पर ही शक जाता रही है। पुलिस ने बड़े बेटे की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों पर मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंपे। एसएसपी ने वारदात का खुलासा करने के लिए तीन टीमों को लगाया है।
विज्ञापन

रामपुर मुडे़सी गांव का एक हिस्सा मगोर्रा थाने और दूसरा हाईवे थाना क्षेत्र में आता है। 75 वर्षीय बुजुर्ग हीरालाल और उनकी पत्नी लीलावती का घर मगोर्रा क्षेत्र में है, जबकि खेत हाईवे थाना क्षेत्र में। 15 वर्ष पहले बुजुर्ग ने खेत पर हनुमान मंदिर का निर्माण कराया और तब से उसी में रहने लगे।
विज्ञापन


सोमवार रात अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। मंगलवार सुबह जब उनका बड़ा बेटा मोहन चाय देने खेत पर आया तब घटना का खुलासा हुआ। बुजुर्ग का शव चारपाई पर, जबकि महिला 20 कदम की दूरी पर था। माता पिता के शव देखकर बेटा बदहवास हो गया। सूचना पर एसपी सिटी एमपी सिंह, स्वाट, एसओजी, थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। वारदात स्थल सीज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन



लूट न रंजिश तो क्या प्रॉपर्टी के लिए हुई हत्या
इस वारदात को लेकर पुलिस हैरान है। आमतौर पर इस प्रकार की घटनाएं लूट या रंजिश में की जाती हैं, लेकिन मौके पर लूट होने के साक्ष्य नहीं मिले। लीलावती के पास मौजूद 5 हजार रुपए उन्हीं के पास पड़े मिले। वहीं मंदिर में रखा समान भी सुरक्षित था। ग्रामीणों ने बताया कि दंपती बहुत ही व्यावहारिक थे। उनकी किसी से रंजिश नहीं थी। 20 साल पहले खेत पर ही हनुमानजी का मंदिर बनवाया और फिर वहीं रहने लगे। बुजुर्ग दंपती के दो बेटे 45 वर्षीय मोहन और 40 वर्षीय प्रताप सिंह है। दोनों अपने 12 बीघा खेत की रखवाली करते थे। पुलिस का शक प्रॉपर्टी के विवाद में हत्या को लेकर करीबियों पर ही जा रहा है। साथ ही इलाके के कुछ शराबी व अराजक तत्वों को भी चिह्नित किया गया है।


हत्या के पीछे क्या कारण रहे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना का खुलासा करने को तीन टीमें लगाई गईं हैं।
- एमपी सिंह, एसपी सिटी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed