फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   old buidings will damage due to earthquak

जलजला जमींदोज कर देगा शहर

Mon, 27 Apr 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 27 Apr 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
old buidings will damage due to earthquak
टीले पर बसी कान्हा की नगरी दरक रही है। दो दशक से ये दौर जारी है। यहां शायद ही ऐसा कोई दिन जाता हो जब किसी क्षेत्र के मकानों की दीवारों में दरार न आती हों। ऐसे में भूकंप का तेज झटका इन्हें कभी भी जमींदोज कर सकता है।
विज्ञापन


शहर में चौबिया पाड़ा, सतघड़ा, काला महल, गणेश टीला, बजरिया, कोयला वाली गली, मानिक चौक, पीरचंद्र गली, होली वाली गली, गोपालपुरा, माता गली, बिहारीपुरा, सतभुर्ज, गजा पाइसा, कुत्ता पाइसा ऐसे क्षेत्र हैं जहां मकानों की दीवारों में दरारें आना आम बात है। यहां के लोगों के लिए हर दिन दहशत के बीच ही गुजरता है।
विज्ञापन


कभी सूचना मिलती है कि सतघड़ा में जमीन बैठने से मकान फट रहे हैं तो कभी खबर लगती है कि काला महल में दीवार फट गई हैं।
 
टीले पर बसे शहर के इस हिस्से में प्राचीन इमारतों की भी भरमार है। मंदिर द्वारिकाधीश के सामने सेठ हवेली ऐसे ही प्राचीन स्थलों में है। इसी तरह गोवर्धननाथ हवेली है। दीर्घविष्णु मंदिर के निकट भी ऐसी प्राचीन हवेली है। शहर में ऐसे भवनों की भी भरमार है जो 100 से 200 वर्ष पुराने हैं। यह भवन भूकंप के किसी भी तेज झटके में शहर के लिए बड़ी समस्या बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इन प्राइवेट भवनों के साथ शहर में कई सरकारी भवन भी इसी हालत में हैं। कलक्ट्रेट स्थित पुराने डीएम कोर्ट की बिल्डिंग निष्प्रयोज्य घोषित हो चुकी है लेकिन इसका उपयोग आज भी किया जा रहा है। राजकीय इंटर कालेज के भवन का भी कुछ यही हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed