फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Officials inspected arrangements from Vrindavan to Govardhan.

Mathura News: वृंदावन से गोवर्धन तक अफसरों ने परखे इंतजाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Officials inspected arrangements from Vrindavan to Govardhan.
मथुरा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित मथुरा-वृंदावन के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के लिए इंतजाम परखे जा रहे हैं। तीन दिवसीय प्रवास के दौरान वृंदावन में मंदिरों के दर्शन के साथ ही राष्ट्रपति गोवर्धन की परिक्रमा भी लगा सकती हैं। एसएसपी ने वृंदावन में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च करके सुरक्षा व्यवस्था परखी। एसपीआरए ने गोवर्धन में सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन

एसएसपी श्लोक कुमार ने वृंदावन में बृहस्पतिवार की रात को पैदल गश्त किया। मंदिरों के सेवायतों से बातचीत की। उन्होंने सुरक्षा मानकों का जायजा लिया और दिशा निर्देश दिए। वहीं एसपीआरए सुरेश चंद्र रावत ने ने गोवर्धन पहुंचकर हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद गोवर्धन थाने पर बैठक करके गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम के बारे में अधीनस्थों को जानकारी देकर परिक्रमा मार्ग पर साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed