फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   officials did not allow complainants to meet MP Hema Malini and drove them away from there In Mathura

Mathura: सांसद के पास फरियाद लेकर पहुंचे पीड़ित को तहसीलदार ने फटकारा, बिना मिले भगा दिया

Sat, 22 Jun 2024 06:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Jun 2024 06:38 PM IST
सार

मथुरा में सांसद हेमा मालिनी के पास फरियाद लेकर पहुंचे पीड़ित को तहसीलदार ने फटकार लगाई। इसके बाद बिना मिले ही भगा दिया। 

विज्ञापन
officials did not allow complainants to meet MP Hema Malini and drove them away from there In Mathura
सांसद के पास समस्या लेकर पहुंचा फरियादी - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा में 15 से 22 जुलाई तक मुड़िया मेले का आयोजन होना है। शनिवार को इसको लेकर बैठक गोवर्धन में आयोजित हुई। बैठक में हिस्सा लेने के लिए सांसद हेमा मालिनी और कैबिनेट मंत्री भी पहुंचे थे। इसी बीच एक पीड़ित अपनी समस्या लेकर सांसद से मिलने पहुंचा। 

विज्ञापन


तहसीलदार ने उसे फटकार लगाई और बिना मिले ही भगा दिया। वहीं कुछ अन्य महिलाएं अपनी समस्या लेकर पहुंची। उन्हें भी नहीं मिलने दिया गया। लेकिन, वह बाहर इंतजार करती रहीं। सांसद के बैठक से निकलते ही उनके पैरों में गिर गईं। 
विज्ञापन


प्रशासन ने नाकामी छिपाने के लिए फरियादियों को सांसद हेमा मालिनी से नहीं मिलने दिया। बैठक के बाद जब वह बाहर निकलीं तो महिला फरियादी हेमा मालिनी के पैरों में गिर पड़ीं। अपनी पीड़ा सुनाने लगी। इससे प्रशासन की कारगुजारी की पोल खुल गई। महिलाओं ने डीएम, एसडीएम का घेराव कर लिया। एसडीएम को जमकर खरी खोटी सुनाई। डीएम जिम्मेदारियों से बचते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैंथा के वृद्ध फरियादी की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। वह सांसद से मिलने तहसील पहुंचा। उसे वहां तहसीलदार ने मिलने नहीं दिया। फटकार लगाकर भगा दिया। पीड़ित ने लेखपाल रामकुमार पर छह हजार रुपए लेकर कब्जा कराने का आरोप लगाया। 


राधाकुंड की महिलाएं कॉलोनी में विद्युत लाइन डलवाने की मांग लेकर पहुंची। उन्हें मिलने नहीं दिया। महिलाएं सांसद के निकलते ही पैरों में गिर गईं। 

सांसद हेमा मालिनी ने बताया कि कुछ महिलाएं समस्या लेकर आईं हैं। मैं मुड़िया मेला की व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासन के साथ बैठक करने आई हूं। महिलाओं की परेशानी के निस्तारण के लिए डीएम को बताया है। परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed