फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Officials are more active in flood affected areas, continuous monitoring is being done

Mathura News: अधिकारियों की बाढ़ क्षेत्रों में बढ़ी सक्रियता, लगातार हो रही निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Officials are more active in flood affected areas, continuous monitoring is being done
मथुरा। बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन सतर्क हो गया है। यमुना से सटे गांव में बाढ़ की आशंका को देखते हुए डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने संबंधित क्षेत्रों के अधिकारियों को लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि वृंदावन और नौहझील के कुछ हिस्सों में यमुना का पानी पहुंच गया है। इसलिए प्रशासन ने सतर्क बढ़ा दी है। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन

यमुना के बढ़ रहे जलस्तर से भी लोगों को धड़कनें बढ़ती जा रही हैं। लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात बनते जा रहे हैं। इसे देखते हुए प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने संबंधित अधिकारियों को बाढ़ क्षेत्रों की लगातार निगरानी और बाढ़ चौकियों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं। खासकर वृंदावन और नौहझील क्षेत्र में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में सुरीर, नौहझील, मथुरा शहर, वृंदावन, महावन, बलदेव और छाता समेत अन्य कई क्षेत्र आते हैं। इन क्षेत्रों में नावों और राहत सामग्री की व्यवस्था की जा रही है। खतरे के निशान पर यमुना का जलस्तर पहुंचते ही प्रभावित गांव से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाएगा। खतरे का निशान 166 मीटर पर है और चेतावनी बिंदु 165.200 पर है। सिंचाई विभाग अपर खंड के एक्सईएन नवीन कुमार ने बताया है कि बृहस्पतिवार को विश्राम घाट पर 165.08 मीटर जलस्तर रिकॉर्ड किया गया है। डीएम ने बताया है कि संवेदनशील इलाकों की मैपिंग की जा रही है। फिलहाल बाढ़ का को खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लगातार बदल रहा मौसम
मानसून की दस्तक के बाद लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार दिन में निकली तेज धूप के बाद रात को अचानक बारिश होने लगी। करीब 30 मिनट तक जोरदार बारिश हुई। ऐसे में तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया है। तेज हवाओं के साथ गर्जन वाले बादल बनने एवं बिजली चमकने के भी आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed