फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Officers woke up, got the adulterated sauce destroyed

Mathura News: अधिकारी जागे, मिलावटी सॉस कराई नष्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Officers woke up, got the adulterated sauce destroyed
मथुरा। मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर दिवाली बाद खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की नींद टूटी है। शनिवार को सॉस कारखानों तथा विक्रेताओं के यहां छापा मारकर 3600 किलोग्राम मिलावटी सॉस को नष्ट कराया गया है। यह कार्रवाई गौर केंद्र स्थित कारखानों में की गई है।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा गौर केंद्र स्थित श्री कृष्णा इंटरप्राइजेज तथा भारत इंटरप्राइजेज पर छापा मारा। यहां से दो नमूने संग्रहीत करते हुए 2000 किलोग्राम दूषित मिलावटी सॉस को मौके पर नष्ट कराया गया। मानसी फूड सॉस कारखाना पर नमूना संग्रहीत करते हुए लगभग 800 किलोग्राम मिलावटी सॉस को नष्ट कराया गया। इसके बाद भरतपुर गेट तथा मंडी चौराहे के आसपास सॉस विक्रेताओं के यहां छापा मारा। मौके पर लगभग 800 किलोग्राम मिलावटी घटिया किस्म की सॉस को जब्त पर नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

मंडी परिसर में किराना की दुकानों पर 200 किलोग्राम मोनो सोडियम ग्लूकोमेट को जब्त कर नष्ट कराया गया। कार्रवाई के दौरान टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपी तिवारी तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसएस निरंजन एवं दलवीर सिंह उपस्थित रहे। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. गौरी शंकर ने कहा कि मिलावटी खाद्य सामग्री के विक्रय करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed