{"_id":"6aea331cb3f09bbee903aade","slug":"obstacles-overcome-in-10-years-kosi-sonkh-mathura-four-lane-project-takes-shape-mathura-news-c-369-1-mt11023-155347-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 10 वर्ष में अड़चनें पार, कोसी-सौंख-मथुरा फोरलेन लेगा आकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 10 वर्ष में अड़चनें पार, कोसी-सौंख-मथुरा फोरलेन लेगा आकार
विज्ञापन
मथुरा। एक दशक से अधर में लटकी जिले की बड़ी सड़क परियोजना का इंतजार अब खत्म हो गया। सोमवार को हवन-पूजन कर 86 किमी लंबे कोसी-सौंख-मथुरा फोरलेन मार्ग का निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया। इसमें बाधक 2777 पेड़ों के कटान के लिए विगत दिनों सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मिली थी।
कोसी से गोवर्धन, सौंख, मथुरा होकर राया कट तक करीब 86 किमी रोड के फोरलेन निर्माण की परियोजना नवंबर 2016 में स्वीकृत हुई थी। इसके लिए तब कुल 498 करोड़ रुपये स्वीकृत और 24 करोड़ रुपये अवमुक्त हुए थे। वर्षों तक सड़क निर्माण में बाधक 9127 पेड़ कटान की अनुमति नहीं मिल सकी। इससे अब तक कार्य अटका रहा।
इसके रिवाइज स्टीमेट में विभाग ने सड़क और डिवाइडर की चौड़ाई घटा दी। इसमें बाधक पेड़ों की संख्या घटकर 2777 रह गई। इसे सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई में अनुमति दे दी। इसकी औपचारिकताएं पूर्ण कर अब विभाग ने सोमवार को गोवर्धन-सौंख रोड स्थित प्लांट पर इसके निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया है। यहां अभियंताओं और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने हवन-पूजन कर विधि-विधान से सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। एई मनोज सेंगर ने बताया कि कोसी-सौंख-मथुरा रोड के फोरलेन निर्माण का कार्य हवन पूजन कर किया गया है। इस दौरान एक्सईएन गुलवीर सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर एपी सिंह, जेईटी अमित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वन विभाग को दी 59 हेक्टेअर भूमि
चिन्हित 2777 पेड़ कटान की एवज में 10 गुने पौधरोपण के लिए पीडब्ल्यूडी ने वन विभाग को महावन तहसील के गांव ततरौता में 59 हैक्टेअर भूमि प्रदान की है। यहां वन विभाग द्वारा पौधरोपण कर 10 वर्ष तक उनका संरक्षण किया जाएगा।
पीडब्ल्यूडी कटवाएगा 1355 पेड़
वन निगम द्वारा 2777 में से सिर्फ संरक्षित भूमि के 1422 पेड़ काटे जाएंगे। वहीं निजी भूमि के शेष 1355 पेड़ का कटान पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने टेंडर आमंत्रित किए हैं। इनका कार्य जल्द ही आरंभ करा दिया जाएगा।