फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Observed a waterless fast, broke it by offering prayers to the moon.

Mathura News: छाया उल्लास...मनाया त्योहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Observed a waterless fast, broke it by offering prayers to the moon.
करवाचौथ पर सामूहिक पूजन करतीं सुहागिनें।
मथुरा। दिनभर निर्जला व्रत रहकर भी सुहागिनें शाम ढलते ही आसमान की ओर टकटकी लगाए रहीं। अपने साजन के लिए सज-संवरकर रंग-बिरंगी चूड़ियों से सजे हाथों में पूजा की थाली, पैरों में चमचमाती चांदी की पायलें पहने सुहागिनों ने आसमान में चांद के विराजमान होते ही पूजन किया। छलनी में अपने साजन का दीदार करके दीर्घायु की प्रार्थना की। इसके साथ ही उल्लास से भरे वातावरण में पतियों ने अपनी सजनी को जल पिलाकर उपवास तुड़वाया।
विज्ञापन

करवाचौथ के त्योहार पर शुक्रवार को सुबह से ही सुहागिनों ने पति की दीर्घायु के लिए निर्जल व्रत रखा। शाम होते ही सुहागिनों ने सोलह शृंगार किए। लहंगा-चुनरी के साथ सज-धजकर सजना के साथ आसमान में चांद के निकलते ही उल्लास छा गया। घरों में करवाचौथ की कहानी सुनी गई। इसके बाद छतों और बालकनी से चांद का दीदार किया और छलनी में अपने साजन को निहारकर अर्घ्य देकर पति की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। इसके बाद पतियों ने जल पिलाकर उपवास को तोड़ा। बाजारों में साजन के साथ लॉंग ड्राइव के लिए निकलीं और त्योहार की खुशियां मनाईं। छतों पर साजन के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी तो कहीं होटलों में साजन संग डिनर करके व्रत खोला गया। ब्यूरो
विज्ञापन



यह दिन..नया अहसास जगाता है
नैना अरोड़ा ने सामूहिक पूजन में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि करवाचौथ पति-पत्नी के रिश्ते की डोर को मजबूत करता है। यह दोनों के बीच विश्वास को बढ़ाता है। नया अहसास जगाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सालभर रहता है इंतजार
विवाहिता चारु का कहना है कि करवाचौथ का इंतजार मुझे शादी के बाद से सालभर रहता है। इस दिन निर्जल व्रत रखकर भी भूख-प्यास नहीं लगती है। सात फेरों के सात वचनों की डोर को मजबूती से बांधे रखने वाला बंधन है करवाचौथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed