फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   objectional poster of sp candidate in mathura

सपा प्रत्याशी के बसपाई पोस्टर से ‘सियासी तूफान’

Thu, 07 Jul 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 07 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
objectional poster of sp candidate in mathura
राजनी‌ति - फोटो : demo pic
मथुरा-वृंदावन सीट से सपा प्रत्याशी डा. अशोक अग्रवाल के नवादा क्षेत्र में लगे पोस्टरों से सियासी तूफान आ गया है। जो पोस्टर लगाए गए हैं उसमें अशोक अग्रवाल का फोटो बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ है। जब हल्ला मचा तो अशोक अग्रवाल ने इसे साजिश बताते हुए हाईवे थाने पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। वहीं बसपा जिलाध्यक्ष ने कहा है कि यह वोटरों को भ्रमित करने के लिए जानबूझकर किया जा रहा है।
विज्ञापन


डा. अशोक अग्रवाल मथुरा-वृंदावन सीट से सपा के प्रत्याशी हैं। वह पिछले वर्ष भी सपा के टिकट पर ही इलेक्शन लड़े थे। उस वक्त 1300 वोटों से इनकी हार हुई थी। बसपा छोड़कर ही वह सपा में आए थे। बुधवार को इस विधानसभा सीट पर उस वक्त हल्ला मचा जब नवादा गांव में कुछ पोस्टर लगे मिले जिसमें अशोक अग्रवाल का फोटो बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ है।
विज्ञापन


पोस्टर में निवेदक के रूप में जिला और शहर यूनिट बहुजन समाज पार्टी मथुरा लिखा है। अब यह पोस्टर किसने लगाए। इसके पीछे क्या मंशा थी वह तो जांच का विषय है लेकिन अशोक अग्रवाल ने इसे साजिश मानते हुए हाईवे थाने में तहरीर दे दी है। उनका कहना है कि विधानसभा सीट पर उनकी लोकप्रियता से घबराकर कुछ लोग ऐसा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस इस मामले में जांच करेगी। वहीं बसपा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश कर्दम ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि जिस जगह यह पोस्टर लगाए गए हैं वह बसपा का वोट बैंक है। मतदाताओं को भ्रमित करने की कोशिश की गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले की पूरी जानकारी बसपा कोआर्डिनेटर को भी दे दी गई है।



किसी ने व्हाट्सएप पर पोस्टर भेजा था। पोस्टर आते ही मैंने हाईवे थाने पर तहरीर दी है। जो भी दोषी होगा उस पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
- डा. अशोक अग्रवाल 
मथुरा वृंदावन विधानसभा क्षेत्र से सपा के प्रत्याशी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed