फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Number of patients at district hospital drops due to rain

Mathura News: बारिश के कारण घट गई जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Number of patients at district hospital drops due to rain
मथुरा। सोमवार को हुई बारिश का असर जिला अस्पताल की ओपीडी पर भी दिखाई दिया। ओपीडी में 1145 मरीज उपचार कराने पहुंचे जबकि पिछले सोमवार को 1358 मरीज अस्पताल आए थे। पिछले सोमवार की तुलना में इस बार 213 मरीज कम पहुंचे। पिछले 17 दिन में 16,435 मरीज अस्पताल में उपचार कराने के लिए आए।
विज्ञापन

सुबह से रुक-रुक कर बारिश होती रही। इसके चलते मरीजों को अस्पताल पहुंचने में परेशानी हुई। इससे सामान्य दिनों की अपेक्षा ओपीडी में मरीजों की संख्या कम रही। सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि पिछले 17 दिन में 16 हजार 435 मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे। इनमें बड़ी संख्या मौसम में बदलाव के कारण होने वाली बीमारियों से पीड़ित मरीज रहे। सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी, पेट संबंधी समस्या और त्वचा रोगों के मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed