{"_id":"6a91df185dfaca7ea002af7a","slug":"nrityagopal-goswami-elected-president-mathura-news-c-412-1-mt21003-11175-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गोस्वामी समाज की पंचायत में 12 सदस्यीय कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गोस्वामी समाज की पंचायत में 12 सदस्यीय कमेटी गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाना। मंदिर श्री लाडली जी महाराज की व्यवस्थाओं को सुचारु रखने और समाजहित में कार्य करने के लिए गोस्वामी समाज की पंचायत में सर्वसम्मति से 12 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। पंचायत में समाज को एकजुट रखकर कार्य करने और मंदिर से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई।
शुक्रवार देर शाम मंदिर श्री लाडली जी महाराज परिसर में मुखिया रामभरोसे गोस्वामी की अध्यक्षता में समाज की पंचायत हुई। इसमें सर्वसम्मति से नृत्यगोपाल गोस्वामी को अध्यक्ष, शिवशंकर गोस्वामी को उपाध्यक्ष और भगवान दास गोस्वामी को मंत्री चुना गया। कमेटी में प्रेमचंद गोस्वामी, मुरलीधर गोस्वामी, ब्रजभूषण गोस्वामी, सुरेशचंद गोस्वामी, किशोरी गोस्वामी, मोहनलाल गोस्वामी, हरिओम गोस्वामी, विशम्भर गोस्वामी और ब्रजेश गोस्वामी को सदस्य चुना गया। कमेटी के गठन के बाद समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी। पंचायत में मंदिर श्री लाडली जी महाराज की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ समाज के सभी लोगों को साथ लेकर कार्य करने पर जोर दिया गया। मुखिया रामभरोसे गोस्वामी ने कहा कि कमेटी का गठन सर्वसम्मति से हुआ है। कमेटी समाज के सभी लोगों को साथ लेकर कार्य करेगी।