फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   nratyagopal das talk about ram mandir niraman

महंत नृत्यगोपालदास ने कहा केंद्र से केवल राममंदिर निर्माण की बात

Mon, 09 Feb 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 09 Feb 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
nratyagopal das talk about ram mandir niraman
अयोध्या रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज ने कहा है कि अब केंद्र सरकार से सिर्फ  राम मंदिर निर्माण पर ही वार्ता होगी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण हिंदू स्वाभिमान का प्रतीक है। अब देश में चारों ओर हिंदुत्व की लहर है। उससे लगता है कि इस बार राम मंदिर निर्माण में सरकार किसी प्रकार का अडंगा नहीं लगाएगी।
विज्ञापन

नृत्यगोपाल दास रविवार को फोगला आश्रम में मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने सपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में आज जिस प्रकार का माहौल सपा सरकार में है, ऐसा माहौल पूर्व की सरकारों में नहीं रहा। प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है। पुलिस भी यहां सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने विहिप की ओर से अनुसूचित एवं पिछड़ी जाति के लोगों को वीर योद्धा कहे जाने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ये लोग भी हिंदू धर्म की शान हैं। इनसे ही हमारा धर्म और मजबूत होगा। दिल्ली चुनाव पर बोले कि सर्वे के आंकड़ों पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। निर्णय आने के बाद ही हकीकत सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed