फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Now there is no excuse for development: Srikkanth

अब विकास न कराने का कोई बहाना नहीं: श्रीकांत

Mon, 27 Mar 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 27 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Now there is no excuse for development: Srikkanth
रभ्‍क्‍ज्ञम्‍ँत्‍ श्‍म्‍ज्ञ्र
सक और एकात्ममानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली पहुंचे प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि दीनदयाल धाम के विकास के लिए वे समर्पित हैं। अब विकास न कराने का कोई बहाना नहीं होगा।
विज्ञापन


रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के दोनों इंजन भाजपा के पास हैं। प्रदेश में दीनदयाल धाम की विकास कार्यों से अलग ही पहचान होगी। उन्होंने क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति की बात कही और बोले सरकार का एजेंडा है कि सड़कें बहुत जल्द गड्डा मुक्त हों।
विज्ञापन


ग्रामीण रमाशंकर पचौरी ने टीटीजेड में होने से बिजली यूनिट महंगी होने की बात कहते हुए क्षेत्र को दूसरे जोन से संबद्ध करने की मांग की। कैबिनेट मंत्री ने इसका आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी भी मौजूद रहे। उन्होंने भी दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह भी मौजूद रहे। बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश ने अपने फार्म हाउस पर मंत्री का स्वागत किया। जगमोहन पाठक, राजदर्शन पचौरी, लाल सिंह, बृजमेाहन गौड़, मनीष गुप्ता, कामता सिंघल, मेला अध्यक्ष अशोक टैंटीवाल, विभोर गोयल आदि ने स्वागत किया। 

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश का बलदेव में जगह-जगह स्वागत किया गया। उन्होंने दाऊजी मंदिर में दर्शन किए। मंदिर रिसीवर आरके पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय, राजेश पांडेय, दिनेश पांडेय आदि मौजूद रहे।

क्षीरसागर पर विप्र बंधुओं ने मंत्री श्रीकांत शर्मा से क्षीरसागर के सुंदरीकरण में हुई धांधली की जांच कराने की मांग की। श्याम पाठक, देवदत्त पाठक, राजा मिश्रा, केके पाठक ने शिकायती पत्र सौंपा। भाजपा कार्यालय पर मुरारी लाल, ध्रुव सिंह, देवी सिंह आदि ने स्वागत किया। सुरेश भारद्वाज ने बिजली व्यवस्था के लिए ज्ञापन दिया।

अबैरनी चौराहे पर मंत्री और विधायक ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। ऊर्जा मंत्री ने बलदेव में यमुना एक्सप्रेसवे का कट बनवाने, रोडवेज बसस्टैंड और बसों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।

शनिवार को देर शाम ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने गोवर्धन पहुंच गिरिराज महाराज के दर्शन कर मनौती मांगी। सेवायत रामेश्वर पुरोहित, दीपू पुरोहित, मंडल अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा, त्रिलोकी नाथ शर्मा, मनोज खंडेलवाल, गौरव कौशिक, रमाकांत कौशिक आदि मौजूद रहे। महावन में बस स्टैंड पर भाजपा के नीतेश अग्रवाल, सुनीति दीक्षित आदि ने ऊर्जामंत्री का स्वागत किया।

पूर्व सभासद डा. धर्मेंद्र बघेल ने मोदी भवन में शनिवार शाम को आयोजित ऊर्जा मंत्री के स्वागत समारोह में पाल-बघेल समाज को आमंत्रित नहीं करने का आरोप लगाया है। राकेश बघेल, राजू बघेल, राजू ठाकुर, अनूप बघेल, मुकेश बघेल आदि ने भी इस पर रोष जताया है।

 कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायन ने कहा है कि छाता शुगर चालू कराई जाएगी। वो अकबरपुर में स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। अन्य जगह भी स्वागत हुआ। ब्लाक प्रमुख ठाकुर पातीराम सिसौदिया, भूदेव सिंह, दाताराम, पूर्व प्रधान पूरन सिंह, पूर्व प्रधान तुलाराम, सीताराम ढाबे वाले, ओंकार सिंह, सुखराम सिंह, कालू पहलवान आदि मौजूद रहे।


रामजीलाल ने किसानों की समस्याएं बताईं। कैबिनेट मंत्री के साथ मनोज फौजदार, नरदेव चौधरी, तरुण सेठ और राजवीर चौधरी थे। छाता में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। डाक बंगला पर हुई सभा में चंद्रप्रकाश वार्ष्णेय, प्रताप चौधरी, दिगंबर चौधरी, सतपाल चौधरी, तनवीर आलम, रूपचंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed