फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Now roadways buses will run from block to district headquarters

Mathura News: अब ब्लॉक से जिला मुख्यालय तक दौड़ेंगी रोडवेज बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Now roadways buses will run from block to district headquarters
मथुरा। ग्रामीणों को बेहतर बस की सुविधा देने के लिए परिवहन निगम के अधिकारी नई योजना बना रहे हैं। इसके तहत जिले के सभी ब्लॉकों से तहसील और वहां से जिला मुख्यालय तक आने-जाने के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को आवागमन में आसानी होगी।
विज्ञापन


नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीणों की लगातार उनके क्षेत्र में रोडवेज बस चलाए जाने की मांग हो रही थी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की टीम ने सर्वे कर ग्रामीण क्षेत्र से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या का आकलन भी किया था। अब परिवहन निगम जिले के 10 ब्लॉकों और 5 तहसीलों से मुख्यालय तक रोडवेज बस सेवा शुरू करेगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में तहसील स्तर पर बस सेवा प्रतिदिन चल रही है। अब सभी ब्लॉक स्तर पर इसे शुरू किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले यात्रियों का समय और पैसा भी बचेगा।
विज्ञापन




वर्तमान में 160 बसों का हो रहा संचालन
रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में डिपो से परिवहन निगम और अनुबंधित की 160 बसों का संचालन अलग-अलग शहरों के अलावा तहसील स्तर तक हो रहा है। अब रोडवेज बसों का दायरा और बढ़ाया जा रहा है। इससे रोडवेज को राजस्व का भी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की परेशानी को देखते हुए सभी ब्लॉक से तहसील व जिला मुख्यालय तक आने-जाने के लिए बसों के संचालन की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए प्लान तैयार किया गया है। - मदन मोहन शर्मा, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed