फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Now MVDA filed a case against BJYM District Vice President

Mathura News: अब एमवीडीए ने कराया भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Now MVDA filed a case against BJYM District Vice President
वृंदावन। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष का वीडियो बनाने वाले युवक के साथ गाली-गलौज और वीडियो वायरल होने के बाद मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने भी मुकदमा दर्ज कराया है। एमवीडीए के जेई ने जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ वृंदावन कोतवाली में सील तोड़कर निर्माण कार्य कराने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता दिनेश कुमार गुप्ता ने वृंदावन कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि ठा. राधा रमन सिंह और भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष ठा. हरिबल्लभ सिंह ने विभाग की सील को तोड़कर मकान का निर्माण कराया। उन्होंने बताया कि आरोपी बारह घाट सौभरि वन मार्ग पर बिना अनुमति के 9 कमरों का निर्माण करा रहे थे। प्राधिकरण की टीम ने उक्त बिल्डिंग को सील कर निर्माण कार्य न कराने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी। आरोपियों ने विभाग की सील को तोड़ा और निर्माण कार्य कराने की सूचना पर टीम गई तो शिकायत सही मिली।
विज्ञापन


इससे पूर्व मंगलवार को जब टीम मौके पर जांच को गई थी उस समय वीडियो बनाने वाले युवक के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गई थी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed