फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   now mathura refinery will produce highspeed petrol

अब हाईस्पीड पेट्रोल बनाएगी मथुरा रिफाइनरी

Thu, 01 Dec 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 01 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
now mathura refinery will produce highspeed petrol
पेट्राोल
यूएस-6 ईंधन बनाने की तैयारी कर रही रिफाइनरी ने अब हाईस्पीड पेट्रोल ईजाद करने के लिए भी कदम बढ़ा दिया है। जानकारों का कहना है कि अगले सप्ताह से प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। यह पूरा प्रोजेक्ट मेक इन इंडिया के तहत शुरू होगा।     
विज्ञापन


दरअसल फरीदाबाद में आईओसी के रिसर्च एंड डेवलमेंट सेंटर ने हाईस्पीड पेट्रोल तैयार करने की तकनीक विकसित कर ली है। इसी तकनीक के आधार पर मथुरा रिफाइनरी हाईस्पीड पेट्रोल बनाएगी। यह पेट्रोल पर्यावरण और इंजन को कम क्षति पहुंचाएगा।
विज्ञापन


अफसरों का कहना है कि बढ़ते प्रदूषण को लेकर चार साल पहले से देश की रिफाइनरियों ने विदेशी तकनीक प्राइम जी के आधार पर यूरो-4 मानकों वाला ईंधन बनाना शुरू किया। इससे वाहनों से खासा प्रदूषण का उत्सर्जन होता है। कम प्रदूषण उत्सर्जन वाले ईंधन बनाने के लिए मथुरा रिफाइनरी में ऑक्टामैक्स यूनिट स्थापित की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


114 होगा पेट्रोल का ऑक्टेन नंबर 
अब तक  मथुरा रिफाइनरी 90 के आसपास के ऑक्टेन नंबर वाला पेट्रोल तैयार कर रही है। ऑक्टामैक्स यूनिट लग जाने के बाद यह 114 ऑक्टेन नंबर वाला पेट्रोल बनाएगी। इससे वाहनों के इंजन का नोकिंग रेसियो न के बराबर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed