फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now it is the turn to bring glory to the country on the world stage

अमर उजाला अचीवर्स अवॉर्ड 2024: 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के अव्वल विद्यार्थी हुए सम्मानित, खिल उठे चेहरे

Tue, 16 Jul 2024 12:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Jul 2024 12:04 PM IST
सार

मथुरा में अमर उजाला अचीवर्स अवॉर्ड 2024 का आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्कूलों के दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में अव्वल आए विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर इन विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। 
 

विज्ञापन
Now it is the turn to bring glory to the country on the world stage
अमर उजाला अचीवर्स अवॉर्ड 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के सीवी रमन सभागार में सोमवार को अमर उजाला अचीवर्स अवॉर्ड 2024 आयोजन किया गया। समारोह में चयनित स्कूलों के दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में अव्वल आए विद्यार्थियों को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह एवं एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, अपर नगर आयुक्त रामजीलाल द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न बोर्ड के जिला टॉपर का भी सम्मान किया गया। अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह के अंतर्गत चयनित के विद्यार्थियों के चेहरे सम्मान पाकर खिल उठे और जीवन में आगे बढ़ने का हौसला मिला।
विज्ञापन




विज्ञापन

 

Now it is the turn to bring glory to the country on the world stage
अमर उजाला अचीवर्स अवॉर्ड 2024 - फोटो : अमर उजाला
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आपने अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर दिखाया है। अब बारी है कि आप अब आगे इसी तरह देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि देश के विकास का जो सपना है, उसे पूरा करने की जिम्मेदारी अब आप के कंधों पर होगी। आने वाले समय में ये बच्चे देश का भविष्य होंगे। आज हम इन्हें सम्मानित कर रहे हैं कल ये किसी मुकाम पर पहुंचकर इसी तरह से अगली पीढ़ी को सम्मानित करेंगे।

Now it is the turn to bring glory to the country on the world stage
अमर उजाला अचीवर्स अवॉर्ड 2024 - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि विश्व के कई देश, जिनमें साउथ कोरिया और जापान आगे निकल गए पर ऐसा नहीं कि उनके पास आर्थिक संसाधन ज्यादा हैं। बस फर्क यह है कि वे मानव संसाधन को पल्लवित और पोषित कर रहे हैं। हमें भी इस पर ध्यान देना होगा। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि मथुरा के मेधावी बच्चों ने न सिर्फ मथुरा बल्कि राज्य में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। इस सफलता का श्रेय बच्चों को तो जाता है साथ ही उनकी अच्छी परवरिश और मार्गदर्शन करने वाले परिजनों और शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी जाता है। उन्होंने कहा कि मेधावी बच्चों प्रेरणा देते हुए कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत है। उज्ज्वल भविष्य के लिए और मेहनत करने की जरूरत है। लक्ष्य निर्धारण के साथ उसे प्राप्त करने के लिए सिर्फ मेहनत ही नहीं स्मार्ट वर्क की ज्यादा आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

Now it is the turn to bring glory to the country on the world stage
अमर उजाला अचीवर्स अवॉर्ड 2024 - फोटो : अमर उजाला
बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयरमैन उमाशंकर अग्रवाल ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनको जीवन में आगे बढने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त रामजीलाल, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मंच का संचालन प्रोफेसर डॉ. संजय बंसल द्वारा किया गया।


 

Now it is the turn to bring glory to the country on the world stage
अमर उजाला अचीवर्स अवॉर्ड 2024 - फोटो : अमर उजाला
सम्मान समारोह में एलिट न्यूज जनरेशन इंटरनेशनल स्कूल, कान्हा माखन ग्रुप ऑफ स्कूल, रमन लाल शोरावाला पब्लिक स्कूल, अमरनाथ विद्या आश्रम, कृष्ण कुलम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रोमेक्स इंटरनेशनल स्कूल, सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल, बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मंदिर, माउंट हिल ग्रुप ऑफ स्कूल, केआरएसडी पब्लिक स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को अमर उजाला अचीवर्स अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed