फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Debt-ridden farmer hangs himself from a tree.

फौजी के घर में चोरी: ताले तोड़कर उड़ाए सोने-चांदी के आभूषण, 48 लाख का माल ले उड़े चोर; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 15 Sep 2026 02:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 15 Sep 2026 02:09 AM IST
सार

अछनेरा के झारौठी गांव में चोरों ने फौजी परिवार के सूने मकान के ताले तोड़कर करीब 48 लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली। चोर 264 ग्राम सोने के आभूषण, 3.275 किलो चांदी और 2.70 लाख रुपये की नकदी ले गए, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
 

विज्ञापन
Debt-ridden farmer hangs himself from a tree.
फौजी के घर में चोरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के अछनेरा  क्षेत्र के गांव झारौठी में रविवार की रात चोरों ने एक फौजी के सूने मकान को निशाना बनाकर करीब 48 लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी कर लिए। चोर मकान के मुख्य गेट समेत कमरों और अलमारियों के ताले तोड़कर लगभग 264 ग्राम सोने के आभूषण, 3.275 किलो चांदी और करीब 2.70 लाख रुपये की नकदी ले गए।
विज्ञापन


झारौठी निवासी रामवती देवी पत्नी दिवंगत समुंद्र सिंह तीन दिन पहले आगरा में रह रहे अपने बेटे नरेंद्र कुंतल के पास गई थीं। सोमवार शाम करीब पांच बजे वह गांव के मकान पर लौटीं। मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों और अलमारियों के ताले टूटे पड़े थे। संदूक और लॉकर खुले पड़े थे और पूरे घर का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। बताया गया है कि रामवती देवी के तीन बेटे देश की सुरक्षा में तैनात हैं।
विज्ञापन


इनमें दो भारतीय सेना और एक वायुसेना में सेवा दे रहे हैं। परिवार के लोग बाहर होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर यूपी-112 और थाना अछनेरा पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जांच शुरू की। देर रात करीब साढ़े नौ बजे फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीडि़त परिवार की तरफ से अछनेरा थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने मौका मुआयना किया है।सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -शैलेंद्र सिंह, एसीपी अछनेरा।
अछनेरा के झारौठी गांव में चोरों ने फौजी परिवार के सूने मकान के ताले तोड़कर करीब 48 लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली। चोर 264 ग्राम सोने के आभूषण, 3.275 किलो चांदी और 2.70 लाख रुपये की नकदी ले गए, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed