फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   now cashless training in villages

अब गांव-गांव लगेगी कैशलेस पाठशाला

Sun, 18 Dec 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 18 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
now cashless training in villages
atm card
कैश की किल्लत से जूझ रही बैंकें अब गांव-गांव कैशलेस पाठशाला लगाकर लोगों को जागरूक करेंगी। इस पाठशाला में लोगों को प्लॉस्टिक मनी के प्रयोग की जानकारी दी जाएगी। बैंकों में कैश की किल्लत और लोगों की पुरानी मानसिकता को बदलने के लिए अब बैंक देहात क्षेत्र के लोगों को जागरूक करेंगी। इसके लिए बैंक मित्रों का भी सहारा लिया जाएगा। 
विज्ञापन


जिले की अग्रणी बैंक सिंडीकेट ने इसके लिए पहल शुरू कर दी है। बैंक की ओर से अपने बैंक मित्रों को ट्रेनिंग दी जा रही है। इस ट्रेनिंग में क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, एटीएम को बनवाने से लेकर उसके प्रयोग तक की जानकारी दी जा रही है। 
विज्ञापन


इसके अलावा एक खाते से दूसरे खाते में धनराशि ट्रांसफर के तौर-तरीकों के अलावा इसकी सुरक्षा पर भी गांव के लोगों की जिज्ञासा शांत की जा रही है। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एके प्रसाद ने बताया कि हमने चौमुंहा ब्लाक से इसकी शुुरुआत कर दी है। देहात अंचल के लोगों के अलावा कारोबारियों को भी कैशलेस सिस्टम में ट्रेंड करने के लिए प्रोग्राम कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed