फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   now bussinessman wants reform

अब निरीक्षण नहीं सुधार चाहते हैं व्यापारी

Tue, 19 Jul 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 19 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
now bussinessman wants reform
होलीगेट का निरीक्षण करने पहुंचे अफसरों के सामने ही उठे सवाल - फोटो : अमर उजाला
आखिर कब तक निरीक्षण होगा। वर्षों से यही चल रहा है। शहर का हृदयस्थल कहे जाने वाले होलीगेट की बदहाली देखने तो अफसर पहुंच जाते हैं लेकिन सुधार का कोई प्लान नहीं बनता। मंगलवार को भी यही हुआ। अधिकारी आए। एक दो जगह देखा। व्यापारियों से बात की और चले गए। अब तो लोग भी कहने लगे हैं कि निरीक्षण नहीं सुधार चाहिए। 
विज्ञापन


हेरिटेज सिटी का हिस्सा बन चुके इस धार्मिक शहर में सबसे प्रमुख क्षेत्र होलीगेट इस वक्त सबसे ज्यादा बदहाल है। दो दिन की बरसात के दौरान सड़कों से गंदा पानी नहीं हट सका। आधा दर्जन स्थानों पर सड़क जमीन में धंस गई। फुटपाथ का खड़ंजा भी जगह-जगह धंसते हुए लोगों को डरा रहा है। सड़क के बीच डिवाडर बुरे हाल में है। बिजली के बॉक्स जमीन पर पड़े हुए हैं। चौक नालियों का पानी फुटपाथ पर बह रहा है। यहां शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। अनेक बिजली और बीएसएनएल के अनुपयोगी खंभे अव्यवस्था को जाहिर कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बरसात के दौरान होलीगेट क्षेत्र की ये तस्वीर डीएम निखिलचंद्र शुक्ला ने देखी, तो कार्यदायी संस्थाओं के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को होलीगेट का जायजा लेने भेज दिया। मंगलवार को होलीगेट पहुंचे एडीएम वित्त रवीन्द्रकुमार, विप्रा सचिव विजय कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव, सहायक अभियंता सचिन कुमार और आर्किटेक्ट मयंक गर्ग ये सब देखा। करीब 30 मिनट का जायजा लेने के बाद वहीं टूटी सड़कें और टूटी नालियों को बनाने, अनुपयोगी खंभों को उखाड़ने और पार्किंग के लिए स्थल ढूंढ़ने पर सहमति बन सकी। इस दौरान होलीगेट की मुख्य समस्या पालिका और जलनिगम के अधिकारी मौजूद ही नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शौचालय तक नहीं 
होलीगेट क्षेत्र में शौचालय तक नहीं है। इसके लिए महिला व्यवसायी को अनशन तक करना पड़ा है। फिर भी अब तक नतीजा नहीं निकला है। इसके लिए महिला व्यवसायी ने डीएम को भी द्वार खटखटाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed