फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Now Ayushman cards will be made at government ration shops also

Mathura News: अब सरकारी राशन की दुकानों पर भी बनेंगे आयुष्मान कार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Now Ayushman cards will be made at government ration shops also
मथुरा। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की जिला स्वास्थ्य समिति बैठक हुई। इसमें उन्होंने सीएमओ को संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने और स्वास्थ्य केंद्रों पर सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। राशन की दुकानों एवं आशाओं के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा ने फर्जी डॉक्टरों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मानक के अनुसार अस्पतालों के संचालन के निर्देश दिए। जिले के सभी पीएचसी एवं उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर स्थापित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में अधिक से अधिक लोगों को ई-संजीवनी ओपीडी के माध्यम से की जाए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भव योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रगति लाएं और सभी केंद्रों की निरंतर प्रगति का निरीक्षण करे। आयुष्मान कार्ड बनाने में आंगनबाड़ी केंद्रों, राशन की दुकानों के कोटेदारों, आशा आदि की मदद लेते हुए अधिकाधिक कार्ड बनवाए। वहीं उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण के लिए जिला पंचायत राज विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में उत्तम स्वच्छता के निर्देश दिए। नगर निगम को शहरीय क्षेत्र में फॉगिंग, टेम्फोस छिड़काव, नियमित साफ सफाई आदि के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय वर्मा, डीपीआरओ किरन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed