{"_id":"587a6f884f1c1b922bbaaf3d","slug":"now-a-police-man-upload-a-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पुलिस महकमे में वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पुलिस महकमे में वायरल हुआ वीडियो
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 15 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
सर्वेश चौधरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले बीएसएफ और फिर सीआरपीएफ के जवान के वीडियो वायरल होने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि पुलिस महकमे में बगावत के सुर फूटने लगे हैं। एटा की पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सर्वेश चौधरी ने वीडियो वायरल करके फीरोजाबाद में तैनाती के दौरान तत्कालीन एसपी पीयूष श्रीवास्तव और एसपी देहात संजय यादव पर शोषण का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं वीडियो में सिपाही ने कहा है कि चौबीस घंटे ड्यूटी करने वाली पुलिस को न रहने की सुविधाएं मिल रही हैं और न खाने की। पेंशन बंद होने के बाद और भी बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
एटा जनपद की पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सर्वेश चौधरी मूलत: मथुरा जनपद के नौहझील थाना क्षेत्र में गांव मानागढ़ी का रहने वाला है। शनिवार को सर्वेश चौधरी का एक वीडियो वायरल हुआ जिसने लखनऊ तक हड़कंप मचा दिया है। वीडियो में सर्वेश चौधरी कह रहे हैं कि पुलिस चौबीस घंटे ड्यूटी करती है।
न कभी छुट्टी मिलती है और न ही सरकारी कर्मचारियों जैसी दूसरी सुविधाएं। हर वक्त उनकी तैनाती रहती है लेकिन न खाने कोई उचित सुविधा है और न ही रहने की। सिपाही ने 2015 में फीरोजाबाद की तैनाती के दौरान तत्कालीन एसपी पीयूष श्रीवास्तव और एसपी ग्रामीण संजय यादव पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। वीडियो में सिपाही कह रहा है कि वो नवंबर माह में फार्म 16 और पेय स्लिप लेने के लिए एसपी आफिस के बाबू के पास गया था। बाबू ने 500 रुपये मांगे।
विज्ञापन
जब इसकी शिकायत तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय यादव से की तो उन्होंने गालियां देकर आफिस से बाहर निकाल दिया। पुलिस कप्तान पीयूष श्रीवास्तव के पास गया तो उन्होंने सस्पेंड कर दिया। एक साल सस्पेंड रहा। उसे निलंबन अवधि का अभी तक पैसा नहीं दिया गया है। सिपाही ने कहा है कि टेंशन के कारण आधी पुलिस बीमार हो गई है।