फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   now 111 village will be total clean in mathura

पूर्ण स्वच्छ बनेंगे जिले के 111 गांव

Sun, 31 Jan 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 31 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
now 111 village will be total clean in mathura
प्रशासन ने जिले की 111 ग्राम पंचायतों को इस वर्ष खुले में शौच की परंपरा से मुक्त करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए निजी शौचालय निर्माण के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया जाएगा और इसके बाद भी घर से लोटा लेकर निकलने वालों को गांधीगीरी के माध्यम से रोका जाएगा।
विज्ञापन


स्वच्छता मिशन के तहत खुले में शौच मुक्त गांव की योजना के लिए लिए जिले में पंचायती राज विभाग ने 111 ग्राम पंचायतों का चयन किया है। सर्वे के माध्यम से चयनित ग्राम पंचायतें जिले की सबसे कम आबादी वाली पंचायतें हैं।
विज्ञापन


इनमें 150 से लेकर 250 परिवारों के मकान हैं। इसमें भी 50 प्रतिशत परिवारों ने निजी स्तर पर ही शौचालयों का निर्माण करा लिया है। हालांकि खुले में जाने की परंपरा इन गांवों में बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाने के लिए महिला कल्याण सेवा निगम को जनजागरूकता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह संस्था अफसर और ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर ग्रामीणों को खुले में शौच से होने वाली बीमारियों से अवगत कराएगी।

संस्था की कोशिश होगी कि इन गांव के अधिकांश लोग निजी स्तर पर अपने घरों में शौचालय का निर्माण करा लें। अत्यंत गरीब परिवाराें को इसके लिए सरकारी मदद दी जाएगी।


डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस प्रक्रिया में आम लोगों को जागरूक करने के लिए संस्था के सदस्य गांधीगीरी का भी सहारा लेंगे। गांव में प्रात:काल ही पहुंचकर संस्था के सदस्य घर से लोटा लेकर निकलने वालों को रोकने के लिए उन्हें फूल देंगे या फिर उनका माला पहना कर स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed