{"_id":"58a5ed6e4f1c1b941ad83eb3","slug":"notice-to-businessmen-by-income-tax-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख से अधिक जमा करने वालों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख से अधिक जमा करने वालों को नोटिस
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद भी व्यापारियों की समस्याएं कम नहीं हो रही हैं। इस अवधि में जिन कारोबारियों ने अपने चालू खाते में पांच लाख या फिर उससे अधिक रकम जमा की थी अब उनको आयकर विभाग का नोटिस आ रहा है। एक करोड़ से अधिक जमा कराने वालों को विभाग तलब कर रहा है।
सीए धर्मेंद्र गोयल ने बताया कि 12.5 लाख तक जमा पर बैंक की ओर से विभाग को रिपोर्ट भेजी जा रही है। जिन लोगों ने पोर्टल पर जवाब दाखिल कर दिया है अब उन्हें मैन्युअल नोटिस भी भेजे जा रहे हैं। टैक्स एक्सपर्ट संजीव अग्रवाल ने बताया कि जिन कारोबारियों ने एक करोड़ या फिर उससे अधिक जमा करवाया है उन्हें सात साल के रिकॉर्ड के साथ तलब किया जा रहा है। जिन कारोबारियों को नोटिस दिए गए हैं उनकी संख्या करीब 1500 बताई जा रही है।
इससे पहले विभाग ने बचत खाते में 2.5 लाख से अधिक रकम जमा कराने वालों को भी मेल, मोबाइल के माध्यम से नोटिस भेजे थे। इनकी संख्या भी करीब तीन हजार बताई गई थी।