{"_id":"580f70654f1c1b944ebc27a2","slug":"notice-for-eight-bank-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ बैंक को को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ बैंक को को नोटिस जारी
अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
नोटिस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के निस्तारण के प्रति लापरवाह बन रहे आठ बैंक को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
मंगलवार को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक जिला सत्र न्यायालय के सेंट्रल हॉल में हुई। इसमें जिले के बैंक शाखा प्रबंधकों को बुलाया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश अनिल कुमार यादव ने जब बैंक प्रबधंकों से पूछा कि बैंकों में कितने वाद लंबित हैं, जिन्हें निस्तारित किया जा सकता है। किसी शाखा प्रबंधक के पास जवाब नहीं था।
इस पर नाराज प्राधिकरण सचिव ने हिदायत दी कि जल्द ही ऐसे वादों की लिस्ट बना ली जाए। इसे एलडीएम अशोक कुमार प्रसाद को उपलब्ध करा दें। बैठक के दौरान एसबीआई, ओबीसी, देना, कैनरा, विजया, यूनियन, यूको, सेंट्रल बैंक के अफसरों की अनुपस्थित पर उन्हें नोटिस जारी कर दिए गए। बैठक में अरविंद मिश्रा, निरोत्तम कुमार, कन्हैया सागर, सुनील, नवनीत, नरेश, अमित चतुर्वेदी आदि बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।