फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Notes are coming out in copies, teachers are having fun

Mathura News: कॉपियों में निकल रहे नोट, शिक्षकों की हो रही मौज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Notes are coming out in copies, teachers are having fun
मथुरा। यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहे परीक्षकों की जमकर मौज आ रही है। बोर्ड के कठिन विषयों की कॉपियों में खूब नोट निकल रहे हैं। नोट निकलने पर उत्साहित शिक्षक चाय पार्टी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में चार केंद्रों पर यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। इनमें से केआर गर्ल्स इंटर कॉलेज व राजकीय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और श्री जवाहर विद्यालय इंटर कॉलेज व केआर इंटर कॉलेज में इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन हो रहा है। बोर्ड की कॉपियों में रुपये मिलने का किस्सा भले ही पुराना है, लेकिन यह सिलसिला आज भी जारी है। कठिन विषयों गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी की उत्तरपुस्तिकाओं में खूब रुपये निकल रहे हैं।
विज्ञापन

किसी कॉपी में 50 तो किसी में 100 तो किसी कॉपी में 200 रुपये निकल रहे हैं। रुपये मिलने पर कोई शिक्षक उत्साहित होकर हो-हल्ला करने लगता है तो कोई चुपचाप नोट को जेब में सरका ले रहा है कि कहीं पार्टी न देनी पड़ जाए। उत्साहित शिक्षक अधिक रुपये मिलने पर चाय पार्टी कर मौज मस्ती भी कर रहे हैं। इस तरह का माहौल कमोबेश चारों मूल्यांकन केंद्रों पर नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed