फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Not giving connection, alleging theft

Mathura News: कनेक्शन दे नहीं रहे, चोरी का लगा रहे आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Not giving connection, alleging theft
मथुरा। विद्युत निगम के अधिकारी राजस्व वसूली बढ़ाने पर लगातार जोर देते हैं, लेकिन उपभोक्ता को कनेक्शन देने के लिए महीनों चक्कर लगवाते हैं। यदि आवेदन इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से कर दें तो उसके साथ अभद्रता करने और उसे परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। सौंख रोड स्थित एक प्रतिष्ठान का ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया कि उन्होंने सौंख रोड पर विंटेज गाड़ियों की दुकान खोली है। उन्होंने 13 अप्रैल को कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके साथ ही अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से भी प्रार्थना पत्र देकर कनेक्शन की मांग की। आरोप है कि विद्युत निगम के अधिकारी सुविधा शुल्क के बिना कनेक्शन देने को तैयार नहीं है। निगम के जेई आए दिन उन्हें फोन करके मानसिक प्रताड़ना देते हैं। शुक्रवार को अधिशासी अभियंता कुंवर शर्मा टीम के साथ प्रतिष्ठान पर पहुंच गए और चोरी से लाइट जलाने का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके प्रतिष्ठान में इनवर्टर लगा हुआ है जो कि जेनरेटर से चार्ज होता है। इसके बाद भी चोरी का आरोप लगाते हुए अभद्रता की। जब उन्होंने इसकी वीडियो बनानी शुरू की और अधिकारियों से पूछा कि बताओ चोरी कहां से हो रही है तो वह कोई जवाब नहीं दे पाए। इसके साथ ही उन्होंने 112 पुलिस को तथा एसएसपी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद निगम की टीम भाग गई। पीड़ित ने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने मुख्यालय बैठे अधिकारियों और ऊर्जा मंत्री से को भी दी है। उन्होंने हाईवे थाने में दी तहरीर में अधिशासी अभियंता कुंवर शर्मा पर धमकी और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिस परिसर में नया प्रतिष्ठान खुला है वहां पर पहले धर्मकांटा चलता था और कई बार बिजली चोरी पकड़ी गई थी। बिजली चोरी की सूचना पर टीम गई थी। न को किसी के साथ अभद्रता की गई है और न धमकी दी गई है। आवेदक यदि प्रार्थना पत्र देता है तो नियमानुसार उसका प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा और विद्युत कनेक्शन दिया जाएगा।
- कुंवर शर्मा, अधिशासी अभियंता (शहरी)

मतगणना की व्यवस्थाओं में ड्यूटी लगी हुई है। इसलिए थाने पर ज्यादा बैठ नहीं पा रहा हूं। यदि तहरीर आई होगी तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- उमेश चंद त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक हाईवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed