{"_id":"5e7894998ebc3e72bd710c08","slug":"normal-opd-closed-mathura-news-agr435074133","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ का दबाव कम करने के लिए बंद हुईं सरकारी अस्पतालों की ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ का दबाव कम करने के लिए बंद हुईं सरकारी अस्पतालों की ओपीडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अब मथुरा के अस्पतालों में सामान्य ओपीडी बंद करने का फैसला लिया है। मथुरा जिला अस्पताल से लेकर सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल से लेकर ग्रामीण अंचल की सीएचसी और पीएचसी में ओपीडी सेवाएं अगले आदेश तक बंद कर दी गई हैं।
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने फैसला लिया है। इन दोनों अस्पताल में सामान्य ओपीडी अग्रिम आदेशों तक स्थगित रहेगी। अस्पताल में मरीजों की भीड़ कम करने के लिये यह फैसला लिया गया है।
कोरोना का संक्रमण अधिक न फैले इसके लिए राज्य सरकार ने भीड़ को कम करने की सलाह दी है। इसी कड़ी में सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती रोगियों से मिलने वालों पर भी रोक लगाई गई है। ऐसे में अब अस्पतालों ने भी अपने स्तर पर एहतियात बरतनी शुरू कर दी है। इधर, मथुरा शहर के साथ ही मांट, बलदेव, सुरीर, नौहझील, गोवर्धन, फरह, राया आदि ग्रामीण अंचल के सीएचसी और पीएचसी में भी ओपीडी बंद होने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
ओपीडी अग्रिम आदेशों तक स्थगित
सामान्य ओपीडी अग्रिम आदेशों तक स्थगित रहेगी। वर्तमान में केवल फीवर और फ्लू ओपीडी ही चलाई जा रही है, जिसमें खांसी, जुकाम, बुखार आदि के मरीज देखे जा रहे हैं। लोग बहुत आवश्यक हो तभी अस्पताल आएं तो उनके लिए उचित होगा।
- डॉ. आरएस मौर्य, जिला अस्पताल मथुरा