फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Nominations filed for various posts, including President

Mathura News: अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए दाखिल हुए नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Nominations filed for various posts, including President
फोटो1ः सौंख में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद के लिए नामाकंन दाखिल करते पूर्व अध्यक्ष महेश अग्रवाल
सौंख। कस्बा की अग्रवाल समाज समिति के त्रिवार्षिक चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को अग्रवाल धर्मशाला में शुरू हुई। इसमें अध्यक्ष सहित अन्य पदों और 14 सदस्य पद के लिए नामांकन हुए। अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने पूरे दमखम के साथ नामांकन किया और समाज के उत्थान के लिए बड़े-बड़े वादे किए।
विज्ञापन

इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष महेश अग्रवाल, गिरधारी लाल, कृष्ण कुमार ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किए। बांके बिहारी, बनवारीलाल, अभिषेक गर्ग, लोकेश अग्रवाल ने उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री विशेष अग्रवाल, वैभव गर्ग, दिनेश चंद, हरिओम ने मंत्री, वैभव गर्ग, सौरभ सिंघल, बंटी अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, दीपक कुमार ने उप मंत्री, जुगलकिशोर गोयल, बांके बिहारी अग्रवाल, शिवम, शिवकुमार गर्ग ने कोषाध्यक्ष, जुगलकिशोर गोयल, दीपक बंसल, शुभम सिंघल, नवीन ने निरीक्षक पद सहित 10 सदस्य पदों के लिए 19 लोगों ने नामांकन भरे। कई लोगों ने पर्चे खरीदे। चुनाव अधिकारी गिरीश गर्ग ने बताया कि अग्रवाल समाज के चुनाव को लेकर लोगों ने अध्यक्ष समेत 43 नामांकन दाखिल किए है। चुनाव अधिकारी संजय बंसल ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर तक नामांकन जांच होगी। इसके बाद नाम वापसी की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed