फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   nomination filing for panchayat poll in mathura

ब्लॉक मुख्यालयों पर लगा चुनावी मेला

Mon, 23 Nov 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Mon, 23 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
nomination filing for panchayat poll in mathura
ग्राम पंचायत चुनाव का प्रथम चरण अंतिम दौर में पहुंच रहा है तो द्वितीय चरण के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह वितरित कर दिए गए हैं। तृतीय चरण के लिए सोमवार को अंतिम दिन नामांकन किए गए।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत की चुनावी प्रक्रिया के प्रथम दौर के अंतर्गत 28 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। इस चरण में चौमुंहा, छाता और नंदगांव में वोट डाले जाएंगे। द्वितीय चरण के अंतर्गत मांट और नौहझील का चुनाव है। इसके लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद चुनाव चिन्हों का वितरण कर दिया गया है। इसी के साथ यहां भी चुनाव प्रचार तेज हो गया है।
विज्ञापन


तीसरे चरण के अंतर्गत गोवर्धन, फरह और मथुरा में मतदान होना है। इसके लिए सोमवार को भी नामांकन किया गया। नामांकन के अंतिम दिन सभी ब्लॉक मुख्यालय पर भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवर्धन ब्लॉक पर सोमवार को पूरे दिन भीड़ लगी रही। अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों के साथ समर्थकों की भी बड़ी भीड़ थी। शाम चार बजते ही ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी जयप्रकाश ने नामांकन खिड़कियां बंद करा दीं। कई दावेदार नामांकन से वंचित रह गए।

इसी दौरान कुछ दावेदार और उनके समर्थकों ने निर्वाचन अधिकारी से विरोध जताते हुए अभद्रता कर दी। सूचना पर थाना पुलिस और तहसीलदार गोवर्धन बृजपाल सिंह यादव ब्लाक मुख्यालय पहुंच गए। गोवर्धन में सोमवार को प्रधानपद के लिए 257 ने नामांकन दाखिल किया। इस तरह दो दिन में यहां 420 नामांकन दाखिल हुए हैं।

फरह ब्लॉक में ग्राम प्रधान और सदस्य पद को नामांकन के आखिरी दिन ब्लॉक पर भीड़ का सैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ के कारण ब्लॉक और हाईवे पर व्यवस्थाएं बौनी साबित हुईं। पर्चा नामजदगी के आखिरी दिन समर्थकों की भीड़ के कारण हलवाइयों की दुकानों पर मेला सा लगा रहा, जबकि ओल की ओर से समर्थक बसों में सवार होकर ब्लॉक मुख्यालय आए। यहां देर रात तक भीड़ लगी रही। कुछ यही हाल मथुरा ब्लॉक पर रहा। निर्धारित समय पर कक्ष में पहुंच चुके उम्मीदवारों से देर शाम तक नामांकन दाखिल कराए गए।

चुनाव चिन्ह पाने के लिए उमड़े प्रत्याशी
विकास खंड मांट में सोमवार को प्रत्याशी चुनाव चिन्ह लेने के लिए भीड़ के साथ पहुंचे। दूसरे चरण में एक दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को विकास खंड मांट पर प्रधान और सदस्य पद के पर्चे वापस और चुनाव चिन्ह दिए गए। इसके लिए ब्लॉक परिसर में भीड़ उमड़ पड़ी। लोग एक दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करते नजर आए।



प्रधान के तीन, सदस्य के 61 पर्चा निरस्त
दूसरे चरण के मतदान के लिए होने वाले चुनाव में नौहझील ब्लॉक से ग्राम प्रधान के पांच पर्चा और सदस्य के 61 पर्चा निरस्त कर दिए गए हैं। आरओ मुकेश कुमार ने बताया कि ज्यादातर पर्चे जाति प्रमाण पत्र न होने के चलते निरस्त किए गए हैं। देर रात तक सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed