फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   No tickets to Delhi from Deen Dayal Dham station, passengers upset

Mathura News: दीनदयाल धाम स्टेशन से दिल्ली की नो टिकट, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
No tickets to Delhi from Deen Dayal Dham station, passengers upset
मथुरा। दीनदयाल धाम रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को टिकट नहीं मिलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार यात्रियों को बिना टिकट के चलते टीटी उनसे जुर्माना वसूल चुका है। अब यात्रियों ने इसकी शिकायत रेलवे अधिकारियों से की।
विज्ञापन

दीनदयाल धाम स्टेशन से सोमवार को दिल्ली का यात्रियों को अनारक्षित टिकट नही मिला। यात्रियों ने टिकट काउंटर पर इसका कारण पूछा तो उन्हें सर्वर समस्या होने की बात कहकर लौटा दिया गया। दिल्ली जा रहे यात्री प्रशांत बंसल ने बताया कि स्टेशन पर दिल्ली का टिकट नहीं मिल पा रहा है। केवल बल्लभगढ़ तक का टिकट दिया गया है। अगर उससे आगे टीटी टिकट चेक करने आते हैं तो उनको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

यात्री दिनेश गर्ग ने बताया कि टिकट क्लर्क से बात की तो उन्होंने कहा कि सिस्टम फेल हो जाने के कारण दिल्ली का टिकट नहीं मिल पा रहा है। सिस्टम फेल होने के बाद छाता, कोसीकलां का टिकट है मगर दिल्ली का नहीं है। ये बात किसी के गले नहीं उतर रही है। यात्रियों का कहना था कि वह इंटरसिटी से दिल्ली जा रहे हैं लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। उधर, टिकट क्लर्क ने बताया कि समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है लेकिन पिछले तीन-चार दिनों से यह समस्या यात्रियों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि दीनदयाल धाम स्टेशन से टिकट सभी जगह के मिल रहे हैं अगर कुछ समस्या है तो समाधान किया जाएगा।

यात्रियों की बात

दीनदयाल धाम स्टेशन पर यात्रियों के टिकट न बनने की समस्या काफी दिनों से बनी हुई है रेलवे अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए।
- मोनू तिवारी, दीनदयाल धाम

दीनदयाल धाम स्टेशन पर दिल्ली जाने वाली यात्रियों को टिकट न मिलना रेलवे की व्यवस्थाओं की पोल खोलता दिख रहा है।
- अवतार सिंह, फरह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed