{"_id":"aa8b8fcab10cc94f6c4dc9b5ece40677","slug":"no-specialist-doctor-on-chc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक भी सीएचसी पर नहीं विशेषज्ञ डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक भी सीएचसी पर नहीं विशेषज्ञ डॉक्टर
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 02 Mar 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण अंचल में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवा के दावे झूठे साबित हो रहे हैं। आलम ये है कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों के सभी पद रिक्त चल रहे हैं।
इधर, मुख्यालय के महर्षि दयानंद अस्पताल की हालत भी चिकित्सकों की उपलब्धता के लिहाज से बदतर है। विशेषज्ञ चिकित्सकों का टोटा आम लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन रहा है।
जिले में 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। शासन के मानकों के अनुसार प्रत्येक केंद्र पर विशेषज्ञ चिकित्सक फिजीशियन, सर्जन, रेडियोलॉजिस्ट, एनेस्थीसिया, गायनकोलॉजिस्ट तैनात होना चाहिए।
विज्ञापन
हालात ये हैं कि विशेषज्ञ चिकित्सक के सभी 66 पद रिक्त चल रहे हैं। इसके कारण स्वास्थ्य सेवाएं मजाक बनकर रह गई हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विवेक मिश्रा ने बताया कि जिले में मात्र फर्स्ट रेफरल यूनिट फरह और मांट में विशेषज्ञ चिकित्सक अरेंज किए गए हैं। शासन की ओर से स्वीकृत सभी 66 पद रिक्त होने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है।