फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   no rules for road construction

मानकों पर खरी नहीं 17 करोड़ से बन रही सड़कें

Sat, 09 Jul 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 09 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
no rules for road construction
राोड - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाई जा रहीं सड़कों की गुणवत्ता पर स्टेट क्वालिटी मानीटर (एसक्यूएम) ने सवाल खडे़ किए हैं। 17 करोड़ की लागत से बन रहीं 49.33 किलोमीटर लंबी सड़कों की क्ववालिटी पर स्थानीय स्तर पर विभागीय अधिकारी पहले ही आपत्ति जता चुके हैं।
विज्ञापन


जिले में करीब छह साल बाद सांसद हेमामालिनी की पहल पर भारत सरकार से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पांच सड़कों की स्वीकृति मिली है। इसमें अब कार्य की गुणवत्ता विभागीय अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय लोगों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। इन पांच सड़कों के टेंडर 17 करोड़ में दो फर्म ने लिए थे। राजनेताओं के संरक्षण वाली इन फर्म के कार्य की गुणवत्ता पर पहले विभागीय अधिकारी ने अब स्टेट क्वालिटी मानीटर ने आपत्ति लगाई है। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित छाता से पैगांव तक की सड़क के निर्माण पर रेड निशान लगा दिया है।
विज्ञापन



ग्रामीण विकास मंत्रालय से होगी शिकायत
विभागीय जांच रिपोर्ट के साथ इन सड़कों के कार्य की गुणवत्ता पर क्षेत्रीय विधायक ठाकुर तेजपाल सिंह ने भी आपत्ति की हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अकबरपुर से पाली तक, अकबरपुर से बझेरा तक, कोसी-कोटवन कामर तक और शेरगढ़ की निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने भी इन सड़कों के निर्माण में बरती जा रही अनियमितताओं की शिकायत की है। वह इसकी शिकायत केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय से करेंगे।


किसी भी ठेेकेदार को मानकों के विपरीत काम नहीं करने दिया जाएगा। स्टेट क्वालिटी मानीटर की रिपोर्ट आ चुकी है। उसके अनुरूप निर्माण कार्य में सुधार कराया जाएगा।
-अजय सिंघल, एक्सईएन, आरईएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed