फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   no public toilet in mathura

हेरिटेज सिटी में ढूंढते रह जाएंगे सार्वजनिक शौचालय

Thu, 16 Jun 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 16 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
no public toilet in mathura
सार्वजनिक शौचालय - फोटो : अमर उजाला
देश की हेरिटेज सिटी में शामिल मथुरा शहर में मूलभूत सुविधाओं का ही अभाव है। केंद्र सरकार जहां गांव-गांव शौचालय बनवाने की मुहिम चला रही है वहीं कृष्णनगरी के मुख्य चौराहा से लेकर व्यस्ततम बाजार तक में आपको शौचालय नहीं मिलेगा। केवल शहर में प्रवेश के दौरान रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर ही यह सुविधा है।
विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार ने अपनी ‘हृदय’ योजना के अंतर्गत मथुरा को देश के प्रमुख विरासत शहरों में शामिल किया है। इसके अनुरूप ही इस धार्मिक नगरी में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण की यह जन्मस्थली धार्मिक पर्यटन के बडे़ केन्द्र के तौर पर जानी जाती है। यहां हर साल करीब एक करोड़ श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। इसके बाद भी मथुरा नगरी में जनसुविधाओं का पूरी तरह अभाव है। घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्र में शौचालय तक नहीं हैं। इसमें भी महिलाओं के लिए तो शहर में कोई शौचालय नहीं है।
विज्ञापन


इस समस्या पर अब तक आंख मूंदे रहे जिला और पालिका प्रशासन को जगाने के लिए बीते दिन एक महिला व्यवसायी को शहर के हृदय स्थल होलीगेट पर अनशन के लिए मजबूर होना पड़ा। इसके बाद अफसरों को समझ आया कि जिससे शहर अब तक जूझ रहा है, आखिर वह समस्या कितनी गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होलीगेट पर बुरे हालात
होलीगेट शहर का हृदय स्थल कहा जाता है। यह जिले की व्यवसायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। लेकिन, इसके आसपास कोई सार्वजनिक शौचालय नहीं है। यही हाल इससे जुड़े छत्ता बाजार, चौक बाजार, भरतपुरगेट, जनरलगंज, आगरा रोड, विकास बाजार का है। यहां रोजाना हजारों लोग अपने व्यापार और खरीदारी के लिए आते हैं लेकिन इन स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय की जरूरत अब तक किसी सरकारी विभाग ने महसूस नहीं की।


बाजार बनाया, शौचालय बनाना भूले
होलीगेट से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर विकास बाजार है। इसके मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने विकसित किया लेकिन खुद एमवीडीए यहां शौचालय बनवाना भूल गया। विकास बाजार में200 से ज्यादा दुकानें हैं। दुकानदारों ने खुद ही छताें को शौचालय बना लिए हैं लेकिन ग्राहकों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।



होलीगेट पर सार्वजनिक शौचालय बनाने का प्रस्ताव है। पालिकाध्यक्ष ने भी सहमति प्रदान कर दी है। जल्द ही टेंडर निकाले जाएंगे।
- डा. ब्रजेश कुमार 
ईओ, नगर पालिका मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed