{"_id":"570668494f1c1ba01ac810c8","slug":"no-preperation-for-buying-wheat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद के लिए नहीं जुटा बारदाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद के लिए नहीं जुटा बारदाना
अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
मथुरा में गेहूं खरीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समर्थन मूल्य पर सरकारी गेहूं खरीद का प्रबंधन पूरी तरह फेल हो गया है। लापरवाही का आलम ये है कि अभी तक प्रशासन बारदाना ही नहीं जुटा पाया। खाली बोरों के लिए खुर्जा और मैनपुरी जिलों की मदद मांगी गई है।
सरकार ने एक अप्रैल से घोषित समर्थन मूल्य 1525 रुपये प्रति क्विंटल पर गेहूं खरीद की घोषणा की है। इसके लिए जिले में 78 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इसमें पीसीएफ के 67, खाद्य विपणन विभाग के चार, एग्रो के तीन, कल्याण निगम के तीन और एफसीआई का एक क्रय केंद्र है। गुरुवार तक इन खरीद केंद्राें पर बारदाना (खाली बोरा) भी नहीं पहुंच सका था।
सरकारी खरीद के लिए 13 लाख खाली बोरी की आवश्यकता है। इसके लिए प्रशासन ने खुर्जा और मैनपुरी सहित अन्य जिलों से मदद मांगी है। बताया गया कि खुर्जा से 50 गांठ और मैनपुरी से 125 गांठ खाली बोरी की (लगभग एक लाख बोरी) मंगवाई गई हैं।
विज्ञापन
मैनपुरी और खुर्जा से खाली बोरी मंगवाई गई है। इसके लिए खाली ट्रक रवाना कर दिए हैं। संभावना है देर रात तक खाली बोरियां आ जाएंगी। सोमवार से खरीद कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
अजय कुमार अवस्थी
एडीएम प्रशासन और खरीद प्रभारी, मथुरा