फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   No one could defeat each other in the final wrestling match

Mathura News: आखिरी कुश्ती में कोई नहीं दे सका एक-दूसरे को पटखनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
No one could defeat each other in the final wrestling match
बलदेव। गांव सेलखेड़ा में स्व. फूली पहलवान की स्मृति में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। एक लाख रुपये की आखिरी कुश्ती बराबरी पर छूटी। शुभारंभ प्रधान भरत पाराशर, ब्लाक प्रमुख प्रतीक सिंह भरंगर, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह सिकरवार और ओमप्रकाश ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया।
विज्ञापन


दंगल आयोजन समिति में शामिल धांधू पहलवान, संजय फौजी ने अतिथियों का स्वागत किया। भरत पाराशर ने एक लाख रुपये की आखिरी कुश्ती के पहलवानों के हाथ मिलवाए। भारत केसरी हरकेश पहलवान व कानपुर के ठा. अभिनायक सिंह के बीच 30 मिनट तक चला कांटे का मुकाबला बराबरी पर छूटा। अन्य मुकाबलों में आकाश पहलवान-सेलखेड़ा ने बंटी पहलवान-अलीगढ़ को हराया।
विज्ञापन


उन्हें 61 हजार रुपये व गुर्ज प्रदान किया गया। महिला कुश्ती में खुशी पहलवान-बरौली ने पूनम पहलवान-पलवल को हराकर 31 हजार रुपये जीते। नित्या पहलवान- बरौली, गोविंद पहलवान-हरियाणा भी विजयी रहे। जबकि श्यामवीर पहलवान-बरौली व रिंकू पहलवान-भिंड के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। रेफरी तेजबहादुर सिंह रहे। संचालन सूरज पहलवान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed