फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   no nomination on thursday

कोई नहीं पहुंचा नामांकन के लिए, चार फार्म बिके

Fri, 20 Jan 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 20 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
no nomination on thursday
पकड़े गए लुटेरे
गुरुवार को कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हो सका है। चार फार्म जरूर लिए गए हैं। माना जा रहा है कि शुक्रवार को कई पर्चे दाखिल हो सकते हैं। प्रशासनिक अफसर भी सारा दिन इंतजार ही करते रहे।
विज्ञापन

जिले में 17 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई है। पहले दिन मथुरा विधानसभा सीट से फक्कड़ बाबा ने अपना पर्चा दाखिल किया।

18 जनवरी को लक्ष्मीनारायण ने नामांकन पत्र दाखिल किया। माना जा रहा था कि 19 जनवरी को सभी सीटों पर पर्चे भरे जाएंगे, लेकिन पूरी दिन में कोई भी पर्चा दाखिल करने नहीं पहुंचा। हां नामांकन फार्म लेने के लिए जरूर लोग पहुंचते रहे।
विज्ञापन


छाता विधानसभा से लोकमणिकांत जादौन, मोनी बाबा फलाहारी और रिषीराज सिंह ने नामांकन पत्र लिया है। जबकि गोवर्धन सीट से अशोक लच्छी ने पर्चा लिया है। अफसरों का मानना है कि 20 जनवरी को सभी सीटों पर नामांकन हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी कई दलों ने तो पत्ते खोले ही नहीं
मथुरा। कांग्रेस ने मथुरा-वृंदावन सीट पर तो विधायक प्रदीप माथुर को अपना प्रत्याशी बना दिया है जबकि बाकी किसी सीट पर कांग्रेस ने स्थिति साफ नहीं की है। रालोद ने भी अपने प्रत्याशी तय नहीं किए हैं। अब सपा कांग्रेस में गठबंधन के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

बसपा, कांग्रेस प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन
विधानसभा चुनाव में भले ही अभी कांग्रेस की सपा से गठबंधन की घोषणा नहीं हुई है। न ही कांग्रेस पार्टी ने सभी सीटों पर अपने पत्ते खोले हैं लेकिन सिटिंग प्रत्याशियों को पूर्व में ही चुनाव लड़ाए जाने की घोषणा के कारण मथुरा विधायक प्रदीप माथुर शुक्रवार को चुनाव लड़ने के लिए नामांकन करेंगे।


जबकि जिले की चारों सीटों पर अभी स्थिति गठबंधन की घोषणा के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। वहीं ूसरी ओर बहुजन समाज पार्टी के चार प्रत्याशी भी अपना नामांकन शुक्रवार को करेंगे। इनमें मथुरा विधानसभा क्षेत्र से पंडित योगेश द्विवेदी, गोवर्धन से विधायक राजकुमार रावत, मांट से विधायक श्यामसुंदर शर्मा और छाता से मनोज पाठक शामिल हैं। बसपा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश कर्दम ने बताया कि बलदेव सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी प्रेमचंद कर्दम अगली तारीखों में नामांकन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed