{"_id":"5d3876b08ebc3e6ce8642214","slug":"no-identification-of-burned-youngman-mathura-news-agr397617712","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूसे की बुर्जी में फूंके युवक की शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूसे की बुर्जी में फूंके युवक की शिनाख्त नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। एक युवक की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव भूसे की बुर्जी में रखकर फूंक दिया गया। दिलदहला देनी वाली इस वारदात की दहशत दूसरे दिन भी रही। वहीं पुलिस इस घटना का सिरा तलाशने में अभी तक फेल है। अब कहा जा रहा है कि मशीन पर अंगूठे का निशान लेकर आधार कार्ड के माध्यम से पहचान कराने की कोशिश करेंगे।
इस सनसनीखेज कत्ल का शोर मथुरा के साथ ही आसपास के जिलों तक रहा। मथुरा पुलिस ने भी पहचान के लिए युवक के शव के फोटो पुलिस के सभी ग्रुप के साथ डीसीआरबी के माध्यम से सभी जिलों के भेजे। लेकिन अभी तक कुछ हाथ नहीं लग सका है।
महावन थाना क्षेत्र में गांव कारब के पास जहां भूसे की बुर्जी में शव रखकर फूंका गया था वहां से भी कुछ साक्ष्य जुटाने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस के हाथ कुछ भी ऐसा नहीं लगा जिससे उसके बारे में पता चल सकता। अब पुलिस युवक की शिनाख्त के लिए आधार कार्ड की मदद लेगी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मृतक के अंगूठे का मशीन पर निशान लेकर आधार कार्ड की मदद से पहचान कराई जाएगी। इसके अलावा पास में एक स्कूल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शव लाने वाली गाड़ी का नंबर मिलने पर खुलासा हो सकता है।
मथुरा में अब तक दस से ज्यादा शवों को बुर्जी में फूंक दिया गया
मथुरा। हत्या करके शवों को बुर्जी में रखकर फूंकने की यह कोई पहली घटना नहीं है बल्कि इस प्रकार की कई वारदातें हो चुकी हैं। गोवर्धन, चौमुहां, बलदेव में इस प्रकार की वारदातें कई बार हुईं थीं। पुलिस इनमें से कई घटनाओं का खुलासा तक नहीं कर पाई है।