{"_id":"7f9896c173cce4f0d9dd46395ea07e87","slug":"no-entry-in-vrindavan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार भी नहीं लगा ‘साप्ताहिक जाम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार भी नहीं लगा ‘साप्ताहिक जाम’
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 30 Jan 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन की ओर से शनिवार-रविवार को वृंदावन में नो एंट्री ट्रैफिक व्यवस्था के दूसरे ट्रायल का पहला दिन भी कामयाब रहा। शनिवार को नगर में कहीं जाम की समस्या नहीं दिखी। इस बार प्रशासन ने बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के लिए बसों का इंतजाम किया।
वहीं मथुरा जनपद के नंबर वाली गाड़ियों को बिना वाहन पास के एंट्री दी गई। नगर पालिका की ओर से शुरू की गईं दो और पार्किंग में वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था की गई।
धर्मनगरी में सप्ताहांत में जाम की समस्या से निजात के लिए जिला प्रशासन ने हर शनिवार और रविवार को वृंदावन में बाहरी चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी की योजना बनाई है। पिछले हफ्ते इसके ट्रायल में जाम से निजात मिली।
विज्ञापन
दूसरे ट्रायल में शनिवार की सुबह 6 बजे से जिला प्रशासन ने नो एंट्री व्यवस्था लागू कर दी। शहर के बाहर सभी नौ नाकों पर पुलिसकर्मियों ने बाहरी चौपहिया वाहनों का प्रवेश रोक दिया। वृंदावन-मथुरा मार्ग पर पागल बाबा, छटीकरा मार्ग पर अन्नपूर्णां पार्किंग और पानी गांव रोड पर पुल के पास बनी पार्किंगों में इन वाहनों को खड़ा कराया गया। नगर पालिका प्रशासन ने पागल बाबा के पास खाली पड़ी भूमि पर भी पार्किंग की व्यवस्था की। 25 अतिरिक्त कर्मचारियों को नाकों पर लगाया गया।
नए ट्रैफिक प्लान पर रोक की मांग
ब्रजवासी पंडा सभा और जिला युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन देकर नए ट्रैफिक प्लान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की है।
पंडा सभा के अध्यक्ष महेशचंद्र शर्मा ने कहा कि नए प्लान से जाम से निजात भले मिली हो लेकिन इससे नगर के व्यापारियों, पुरोहितों आदि के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। संजय बल्लभ गौतम ने कहा कि श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है जिससे सभी प्रभावित हैं।
व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार गोयल ने कहा कि नए ट्रैफिक प्लान से लाभ कम नुकसान ज्यादा हो रहा है। अनूप अग्रवाल और विवेक महाजन ने कहा कि नो एंट्री की बजाय प्रशासन को नगर के अंदर पार्किंग की समुचित व्यवस्था करनी चाहिए।
टेंपो चालकों ने किया प्रदर्शन
टेंपो चालकों ने शनिवार को बैरियर से उनको सवारी नहीं उठाने के विरोध में प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मी टेंपो ट्रैवलर को यात्रियों से भरने के लिए तत्पर रहते हैं जबकि उनको भगा दिया जाता है। प्रदर्शन कर रहे भगवान सिंह, राकेश, इरफान, गोविंद, घनश्याम, शंकर, राजेश आदि का कहना था कि इससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।