{"_id":"586535754f1c1b435ceebd68","slug":"no-entry-in-vrindavan-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से वृंदावन में वाहनों की नो एंट्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से वृंदावन में वाहनों की नो एंट्री
अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
बांके बिहारी 9
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नववर्ष की पूर्व संध्या और पहले दिन वृंदावन में लोगों के बड़ी संख्या में आने की संभावना के चलते नगर में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है। 30 दिसंबर की सुबह से ही ये पाबंदी लागू कर दी जाएगी। शहर में वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। तीन मुख्य पार्किंग स्थलों पर वाहनों को खड़ा किया जाएगा। पार्किंग की ये व्यवस्था एक जनवरी की आधी रात तक प्रभावी रहेगी।
यहां खड़े किए जाएंगे वाहन
-छटीकरा मार्ग से आने वाले वाहन रुक्मिणी विहार पार्किंग स्थल पर
-मथुरा की ओर से आने वाले वाहन सौ शय्या के समीप पानीगांव रोड
-यमुना एक्सप्रेसवे की ओर से आने वाले वाहन पानीगांव पुल के समीप
बांकेबिहारी मंदिर में तैयारियां तेज
31 दिसंबर और एक जनवरी पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन तैयारियों में जुटा है। मंदिर परिसर और आसपास स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कैंप लगाने की व्यवस्था की है। मंदिर प्रबंधन ने इस संबंध में सीएमओ को पत्र लिखा है। मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि मंदिर और आसपास 6 स्थानों पर कैंप लगाने को कहा गया है। मंदिर के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरों से व्यवस्थाओं पर नजर रखी जाएगी। मंदिर के सेवायत छैल बिहारी गोस्वामी ने बताया कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी की सुबह मंदिर में उनकी सेवा है। वर्ष के अंतिम और प्रथम दिन की तैयारियों के लिए सेवायत भी तैयारी में लगे हैं। एक जनवरी को मंदिर को सजाया-संवारा जाएगा। सुगंधित इत्रों का मंदिर में छिड़काव किया जाएगा। एक जनवरी को ठाकुर बांकेबिहारी महाराज को भव्य पोशाक धारण कराई जाएगी।