फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   no dripe, in yamuna, ganga, dusehra, mathura

गंगा दशहरा पर यमुना में नहीं लगा सकेंगे डुबकी

Sun, 31 May 2020 04:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
no dripe, in yamuna, ganga, dusehra, mathura
मथुरा। कोरोना के कारण लोग गंगा दशहरा पर यमुना में डुबकी नहीं लगा सकेंगे। लॉकडाउन के चलते इस दफा यमुना स्नान नहीं होगा। इसके चलते निगम ने न तो यमुना किनारे घाटों पर नाविकों को तैनात किया है और न ही अन्य व्यवस्थाएं की हैं। उधर, पुलिस अधिकारियों ने भी लोगों को यमुना तक पहुंचने से रोकने की योजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन

कोरोना के कारण प्रत्येक ऐसा कार्य प्रतिबंधित है जिसमें लोग एक ही स्थान पर एकत्रित होते हों। सोमवार को गंगा दशहरा पर प्रतिवर्ष सैकड़ों की संख्या में लोग यमुना में स्नान और पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित करते थे, लेकिन इस दफा कोरोना की गाइड लाइन के चलते यमुना स्नान नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

यमुना के घाटों पर न तो स्नान करने वाले एकत्रित हो सकेंगे और ना ही पूजा-अर्चना के लिए भीड़ एकत्रित हो सकेगी। प्रति वर्ष की भांति निगम ने यमुना स्नान की कोई तैयारी नहीं की है। पुलिस ने भी लोगों को यमुना तक जाने से रोकने के लिए प्लान तैयार कर लिया है। नगर निगम के मुख्य अभियंता प्रदीप मित्तल ने बताया कि इस दफा यमुना स्नान नहीं होगा। कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया वह भीड़ को एक ही स्थान एकत्रित नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed