{"_id":"57cf0a464f1c1b36393176fa","slug":"no-development-in-saunkh","type":"story","status":"publish","title_hn":"...यहां क्या विकास पर रोक है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...यहां क्या विकास पर रोक है
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
सौंख के लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक भी गांव का संपर्क मार्ग चलने के काबिल नहीं। बीस से ज्यादा गांव ऐसे जहां पानी का संकट है। बिजली कभी आ गई वरना हफ्तों गायब। बिजली के जर्जर तार दुर्घटना की आशंका से डराते रहते हैं। न अफसरों को परवाह है न ही जनप्रतिनिधियों को। स्वास्थ्य सेवाएं तो हैं ही नहीं। अब आप बताइए कि फिर विकास कहां है।
गोवर्धन विधानसभा का एक बड़ा हिस्सा है नगर पंचायत सौंख। यहां करीब 20,000 वोटर हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान यहां के मतदाताओं ने राजकुमार रावत को विधायक बनाया था। इलेक्शन में पूरी ताकत से लगे रहे लोग। लेकिन लोगों को दुख है कि विधायक ने जो वादे किए थे वह पूरे नहीं हो पाए हैं।
मंगलवार को ‘अमर उजाला’ की टीम सौंख क्षेत्र के गांव बछगांव पहुंची तो ग्रामीण राजपाल सिंह, गंगाराम, भूरा सिंह, राजवीर सिंह, सीताराम हवलदार, बृजमोहन, मैंबर सिंह, मंगीलाल, जवाहरलाल, निहाल सिंह, मोहन सिंह, योगेश कुमार, राजेश सिंह, सरजीत, मछला देवी, पून्नो देवी, श्यामवती देवी ने कहा कि चुनाव के दौरान विकास के वादे तो बड़े-बड़े हुए लेकिन मिला कुछ नहीं। विधायक तो चुनाव के बाद से यहां आए ही नहीं।
विज्ञापन
48 गांवों की सड़क कटी
कस्बे के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले दिनों हुई तेज बारिश ने करीब 48 गांव के आने-जाने वाले मुख्य संपर्क मार्गों की सड़क काट दी है। स्थिति यह है कि लोग निकल भी नहीं पा रहे हैं। बच्चे स्कूल को जाते वक्त जख्मी हो रहे हैं।
ये मार्ग हैं क्षतिग्रस्त
मल्हू मार्ग, भुंडान मार्ग, अहमल मार्ग, बछगांव मार्ग, नैनूपट्टी मार्ग, गुनसारा मार्ग, डौमपुरा मार्ग, नगला जीवन मार्ग, नगला बर, नगला रतू, नगला खेरा मार्ग, अड्डा मार्ग आदि।
कुछ वादे पूरे हुए तो कुछ रह गए अधूरे
कस्बे में क्षेत्रीय विधायक ने कुछ वादे पूरे किए तो कुछ विकास कार्य रह जाने की शिकायत है। लोगों ने कहा कि जल निकासी की बड़ी समस्या है। हल्की सी बारिश में जलभराव हो जाता है। मुख्य बाजार में जर्जर विद्युत तार नीचे लटके हुए हैं। महेश अग्रवाल, प्रेम सिंह माहौर, विष्णु अग्रवाल, भूपेन्द्र चौधरी ने बताया कि विधायक ने चुनाव के समय किए गए तमाम वादे पूरे किए लेकिन कई रह भी गए हैं।
महिला रीना चौधरी का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक ने चुनावों के दौरान वादा किया था कि सड़क बनवाएंगे लेकिन नहीं बनी। सहकारी समिति बछगांव के पूर्व अध्यक्ष चौधरी कृष्णवीर सिंह का कहना है कि 2012 के चुनाव में जल निकासी, पानी की समस्या के समाधान, जर्जर विद्युत तारों को बदलवाने का वादा किया गया था लेकिन समस्याएं ज्यों की त्यों हैं। नगर पंचायत सौंख के सभासद विजय सिंह ने बताया कि नगर पंचायत की बैठकों में विधायक आज तक शामिल नहीं हुए। ना ही उन्होंने कोई प्रतिनिधि का चयन करके बैठक में भेजा।