{"_id":"6a9486a0b3916417b30c606c","slug":"no-cremation-ground-in-the-village-mathura-news-c-412-1-mt21013-11207-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गांव में नही है श्मशान घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गांव में नही है श्मशान घाट
विज्ञापन
फोटो 1: गांव नगला खेरा में श्मशान स्थल नही होने पर नाले की पटरी पर किशोर का अंतिम संस्कार करते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंख। गांव में श्मशान की व्यवस्था न होने से शनिवार को एक किशोर का अंतिम संस्कार नाले की पटरी किनारे करना पड़ा। गांव में श्मशान स्थल नही होने से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। बताया जा रहा ग्रामीणों ने श्मशान स्थल नही होने की सूचना प्रशासन को कई बार दे चुके है। लेकिन कोई सुनने वाला नही है। उन्होंने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।
गोवर्धन के गांव नगला खेरा निवासी सतीश कुमार का 17 वर्षीय पुत्र नितिन कुमार की बीमारी के चलते शनिवार को मौत हो गई। गांव में श्मशान स्थल नही होने से किशोर की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन परेशान रहे। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से गांव से कुछ दूरी पर नाले की पटरी पर अंतिम संस्कार के लिए जगह साफ की और किशोर का अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि मामले में कई बार गोवर्धन तहसील में शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन मात्र अश्वासन ही मिला है। यह समस्या दशकों से चली आ रही है। ग्रामीण पन्नी लाल, तारा चंद, धनीराम, महाराज सिंह, मनीराम, विष्णु कुमार, भूरा सिंह, बच्चू सिंह ने गांव में श्मशान स्थल के लिए जमीन दिलाने की मांग की है।