{"_id":"6a28673c5591eb913d0b2b2a","slug":"no-confirmed-tickets-for-trains-for-haridwar-rishikesh-mathura-news-c-160-1-sagr1034-106655-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: हरिद्वार -ऋषिकेश जाने वाली ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: हरिद्वार -ऋषिकेश जाने वाली ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं
विज्ञापन
कोसीकलां। गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही रेलवे स्टेशन से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ देखने को मिल रही है। स्थिति यह है कि इस मार्ग पर कंफर्म टिकट मिलना असंभव हो गया है। कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। कोसीकलां स्थित रेलवे स्टेशन से चलने वाली उत्कल एक्सप्रेस सबसे अधिक प्रभावित है।
इस ट्रेन में स्लीपर और थर्ड एसी दोनों श्रेणियों में 100 से अधिक वेटिंग चल रही है। वहीं बांद्रा टर्मिनल हरिद्वार एक्सप्रेस में भी यही स्थिति बनी हुई है। इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी में 90 से अधिक वेटिंग चल रही है और एसी में भी लंबी वेटिंग के कारण सीट उपलब्ध नहीं हैं।
नरसी विलेज निवासी दीपक अग्रवाल ने बताया कि हरिद्वार जाने के लिए उन्होंने कई बार टिकट बुक कराने की कोशिश की, लेकिन उत्कल एक्सप्रेस में कंफर्म टिकट नहीं मिल सका। उनका कहना है कि अब अन्य साधन देखना पड़ रहा है। वहीं ब्राह्मणपुरी निवासी पिंटू उपाध्याय का कहना है कि ऋषिकेश जाने के लिए उन्होंने हरिद्वार एक्सप्रेस में टिकट बुक किया था, लेकिन उसमें भी लंबी वेटिंग के कारण सीट कंफर्म नही हो पा रही है।