फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   No Cold Water Available Even Amidst Scorching Heat

Mathura News: भीषण गर्मी में भी ठंडा पानी नहीं मिलेगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
No Cold Water Available Even Amidst Scorching Heat
गोवर्धन में रेलवे स्टेशन पर सूखी पड़ी पानी की टंकी। 
मथुरा/गोवर्धन। ब्रज के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक गोवर्धन स्टेशन पर आ रहे हैं, तो अपने पीने के लिए पानी साथ लेकर आइए। भीषण गर्मी में यहां आने वाले परिक्रमार्थी व अन्य यात्रियों को ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है। स्टेशन पर लगा एक वाटर कूलर नाकाफी साबित हो रहा है। यात्रियों के लिए तैयार कराए गए शौचालयों पर ताले लगे हुए हैं।
विज्ञापन


गोवर्धन स्टेशन से मंदिर की दूरी सिर्फ 3 किलोमीटर रह जाती है। यहां दूर दूर परिक्रमा करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। बड़ी संख्या में ऐसे भी श्रद्धालु हैं जोकि यहां यात्री सुविधाओं का प्रयोग कर अपनी परिक्रमा शुरू करते हैं। हर दिन 14 गाड़ियों और 1500 यात्रियों का आवागमन होता है। इसके साथ ही यूटीएस काउंटर से 450 से 500 तक टिकटों की बिक्री होती है। इससे प्रतिदिन लगभग 50 हजार रुपये की आय प्राप्त होती है। महीने में पूर्णिमा के दिन टिकटों की बिक्री 1000-1200 तक बढ़ जाती है। स्टेशन पर 1 वाटर कूलर लगाया गया है।
विज्ञापन


अमृत भारत से संवारने की कवायद
गोवर्धन स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत विकसित करने के लिए 16.80 करोड़ रुपये के मद से कार्य कराए जा रहे हैं। भविष्य में अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई आधुनिक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। इनमें सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार, प्लेटफॉर्म शेड, भवन विस्तार, बैठने के लिए बेंच, हाई मास्ट लाइटिंग, फसाड लाइटें, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, डिजिटल प्लेटफॉर्म घड़ियां, सीसीटीवी कैमरे और लिफ्ट जैसी सुविधाएं शामिल हैं, लेकिन फिलहाल यात्री पीने का पानी भी खरीदने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed