{"_id":"58348d954f1c1b462413b59b","slug":"no-appointment-in-janmsthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह से खाली एसपी सुरक्षा की कुर्सी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह से खाली एसपी सुरक्षा की कुर्सी
अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 22 Nov 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
जन्मस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह की सुरक्षा को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं लग रहा है। एक माह बाद भी इन दोनों धार्मिक स्थलों की सुरक्षा में तैनात एसपी सुरक्षा के पद पर किसी की तैनाती नहीं की गई है। इससे सुरक्षा की मॉनीटरिंग नहीं हो पा रही। डीआईजी के निरीक्षण में भी भारी खामियां मिलीं थीं।
देश के अतिसंवेदनशील धार्मिक स्थलों में एक मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर एसपी सुरक्षा के साथ भारी पुलिस बल की तैनाती रहती है। एक महीने से एसपी सुरक्षा की पोस्ट ही खाली पड़ी है। अशोक कुमार सिंह के मथुरा के एसपी सिटी बनने के बाद से यहां किसी की तैनाती नहीं की गई। 21 अक्तूबर से पद खाली पड़ा है। सुरक्षा के मद्देनजर एसएसपी मोहित गुप्ता ने एसपी क्राइम राजेश सोनकर को अतिरिक्त कार्य सौंप रखा है।
सीआरपीएफ, पीएसी, पुलिस के हाथ में सुरक्षा
अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा में सीआरपीएफ, पीएसी और सिविल पुलिस के जवान मुस्तैद हैं। इसके अलावा खुफिया विभाग, डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता आदि तैनात किए गए हैं। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों से लोगों पर निगाह रखी जाती है, वहीं सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी को भी परखा जाता है।
विज्ञापन
डीआइजी के निरीक्षण में खुली सुरक्षा की कलई
सोमवार को डीआईजी महेश मिश्रा ने निरीक्षण में सुरक्षा की कलई खुल गई। कई उपकरण खराब मिले तो कई प्वाइंटों पर सतर्कता में ढिलाई मिली। हालांकि डीआइजी ने एसएसपी मोहित गुप्ता को व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे।
त्रिस्तरीय है सुरक्षा
- रेड जोन (श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह का आंतरिक परिसर)
- यलो जोन (श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह के चारों ओर का परिसर)
- ग्रीन जोन (शहर के चारों ओर का इलाका)
सुरक्षा मुख्यालय से संज्ञान ले लिया गया है। जल्द ही एसपी सुरक्षा की तैनाती हो जाएगी। फिलहाल एसपी क्राइम राजेश सोनकर अतिरिक्त कार्य देख रहे हैं।
- मोहित गुप्ता
एसएसपी मथुरा